पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत हुसैनगंज मंडल की कार्यशाला का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय, सिवान में हुसैनगंज मंडल की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संकल्प और उनका दर्शन आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जन-जन तक पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संगठन विस्तार में पूरी निष्ठा के साथ जुटें।
इस अवसर पर दरौंदा विधानसभा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचा सकते हैं।
वहीं सिवान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है और कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से शम्भू प्रसाद गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ़ हैप्पी यादव विजय कुमार चौधरी भाजपा मिडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक मिथलेश यादव,अशोक दुबे, दीपू कुमार सिंह ,जेपी पाण्डेय, सैरभ कुशवाहा लक्ष्मीकांत पाठक इत्यादि लोग मैजूद रहे।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : सलेहपुर में झोपड़ी के बथान में आग लगने से ढाई लाख की संपति जलकर राख
महिला सशक्तिकरण-उद्यम: ‘बनो उद्यमी’ से बदली 14 महिलाओं की तकदीर, बिहटा में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण , यात्री परेशान
सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी ‘बधाई’, नहीं देने पर समझो शामत आई!
रघुनाथपुर : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल,सभी सीवान रेफर
बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी
मांझी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
