रघुनाथपुर : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल,सभी सीवान रेफर
खुले में हो रही मांस मछली की बिक्री और सड़क पर खड़े बालू लदे ट्रक कारण है इस एक्सीडेंट का
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर बाजार के बंद पड़े किरासन तेल टंकी के पास रविवार को अपराह्न में दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहॉ पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थित को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान स्थानीय थानाक्षेत्र के करसर निवासी दिनेश ठाकुर एंव पंजवार निवासी अब्दुल खान उर्फ अब्बी खान एंव इमरान खान के रूप में हुई हैं।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिला प्रशासन के मनाही के बावजूद घटनास्थल पर खुले में मांस मछली की बिक्री से खरीदारों और आवारा कुत्तों की भीड़ लगी रहती है और सड़क पर खड़े बालू लदे ट्रकों की वजह से जाम लगा रहता है। इस सड़क दुर्घटना का कारण सड़क के किनारे अतिक्रमण के बताया जा रहा है।
सड़क के किनारे खुले में बिक रहे मांस मछली पर स्थानीय लोगों में रोष हैं।
यह भी पढ़े
बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी
इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मुंगेर रिश्वत कांड: पेशकार पर गिरेगी गाज, बेगूसराय के सीओ-डीसीएलआर भी जांच के दायरे में
भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया
गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे
खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद
बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका
