Headlines

मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण , यात्री परेशान

मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण , यात्री परेशान

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो व ई रिक्शा और ठेला खोमचा वालों के अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर आते-जाते हैं।

ऑटो चालकों द्वारा सड़क के किनारे और मुख्य मार्ग पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देने से यातायात बाधित हो जाता है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट भी जाती है। यात्रियों का आरोप है कि कई बार इस समस्या की शिकायत प्रशासन से की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

यात्री राकेश कुमार ने बताया कि सुबह के समय स्टेशन के बाहर इतना जाम लग जाता है कि कई बार पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने सड़क को ही स्टैंड बना लिया है, जिससे हर दिन परेशानी होती है। स्टेशन के पास लगने वालें बाजार की ठेला की दुकानें सड़क पर ही लगा दी जाती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे को वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह का चयन करना चाहिए, जबकि सड़क पर खड़ा करने से रेल यात्रियों को तो छोड़िए स्थानीय लोगों को भी आने जाने में परेशानी होती है।

 

बहरौली गांव निवासी मनीष गुप्ता का कहना है कि शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर चारों तरफ ऑटो और भूजा,पकौड़ी,अंडा और सतुआ बेचने वाले ठेला खड़े रहते हैं और उनसे जाम लगने के कारण यात्रियों को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया तक पहुंचने में दिक्कत होती है। यदि सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंच भी गए और जब तक टिकट ले तब तक ट्रेन छूट जाती है।

 

दैनिक यात्री दीपक का कहना है कि कई बार ट्रेन का समय हो जाता है, लेकिन जाम के कारण स्टेशन तक पहुंचने में देर हो जाती है। वहीं, स्थानीय निवासी विजय महंतों का कहना है कि आरपीएफ ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा कि जंक्शन का भवन और सर्कुलेटिंग एरिया तो भव्य बन रहा है जरूरी है रेल स्टेशन को जोड़ने वाले सड़कों का चौड़ीकरण और रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाना।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल,सभी सीवान रेफर

सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी ‘बधाई’, नहीं देने पर समझो शामत आई!

बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी

इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मुंगेर रिश्वत कांड: पेशकार पर गिरेगी गाज, बेगूसराय के सीओ-डीसीएलआर भी जांच के दायरे में

भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

 अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे 

खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद

बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका

बिहार में जमीन कब्जा किया तो खैर नहीं- विजय सिन्हा

क्या फेल हुआ दुनिया का सबसे महंगा जेट?

Leave a Reply

error: Content is protected !!