पीएनजी कनेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
एक महीने में आठ लाख नए पीएनजी कनेक्शन जुड़े हैं
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

केंद्र सरकार और गैस कंपनियों की पहल से पिछले एक महीने में आठ लाख नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए। घरेलू या कमर्शियल गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और कुकिंग गैस सिलिंडरों पर निर्भरता कम करने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इसको लेकर एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 50 लाख सिलिंडरों की डिलीवरी की गई। इससे घरेलू मांग पूरी तरह से और कमर्शियल मांग 80% तक पूरी हुई है।
सिलिंडर कमी का डर होने का कोई कारण नहीं
किसी को भी कमी का डर होने का कोई कारण नहीं है। नए पीएनजी गैस कनेक्शनों में से लगभग आधे घरों और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए चालू हो चुके हैं, जबकि बाकी प्रक्रिया में हैं। इसके अलावा, सरकार की इस पहल के बाद 16,000 से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जिन लोगों के पास पाइप वाली गैस के चालू कनेक्शन हैं, वे सिलिंडर अपने पास न रखें। जिससे सिस्टम पर दबाव कम हो।
पेट्रोलियम उत्पादों और कुकिंग गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद
जो लोग अपने कनेक्शन सरेंडर करना चाहते हैं, वे तय पोर्टल पर अपनी जानकारी जमा कर सकते हैं; इस पोर्टल पर एक ‘हॉल ऑफ फेम’ भी है। जिसमें उन उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपनी मर्जी से अपने कनेक्शन छोड़ दिए हैं।
सप्लाई में कमी और लंबी कतारों की चिंताओं के बीच, अधिकारियों ने कहा कि कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और कुकिंग गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, और इसे लगातार भरा जा रहा है। अधिकारी ने कहा, “हमने एक महीने से ज्यादा समय से काफी अच्छा काम किया है, और हम जहां भी जरूरत हो, वहां से सप्लाई का इंतजाम कर रहे हैं और आयात कर रहे हैं।”
ऑनलाइन सिलिंडर बुकिंग बढ़कर 95% हुई
केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि जहां भी मुमकिन हो, वे इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकटॉप जैसे दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल करें। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन सिलिंडर बुकिंग बढ़कर 95% हो गई है, जबकि ऑथेंटिकेशन कोड आधारित डिलीवरी। जिसका मकसद डिस्ट्रीब्यूटर लेवल पर होने वाली हेराफेरी को रोकना है। फरवरी के 53% से बढ़कर अब 90% हो गई है।
इसके साथ ही प्रवासी लोगों की मदद के लिए जिनके पास रेगुलर एलपीजी कनेक्शन नहीं हैं, तेल कंपनियों ने 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख पोर्टेबल 5kg सिलिंडर बेचे हैं। इनमें से 90,000 सिलिंडर शनिवार को बेचे गए।
यह संख्या युद्ध से पहले के 70-75,000 के रोजाना के औसत से ज्यादा है। सरकार को उम्मीद है कि हाल में उठाए गए कदमों से उन उद्योगों तक कच्चे माल की सप्लाई बेहतर होगी जो इसकी कमी का सामना कर रहे हैं।
गैस सिलिंडर की कमी और लंबी कतारों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। पिछले एक महीने में करीब 50 लाख सिलिंडरों की डिलीवरी की गई है, जिससे घरेलू जरूरतें पूरी तरह और कमर्शियल मांग लगभग 80% तक पूरी हो चुकी है।
एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि लोग खुद आगे आकर अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर रहे हैं। अब तक 16,000 से ज्यादा उपभोक्ता ऐसा कर चुके हैं। खासकर वे लोग जिनके घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू हो गया है, वे सिलिंडर छोड़ रहे हैं ताकि जरूरतमंदों तक गैस आसानी से पहुंच सके। सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है, जहां लोग आसानी से अपना कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पोर्टल पर एक ‘हॉल ऑफ फेम’ भी बनाया गया है, जहां ऐसे लोगों को सम्मान दिया जा रहा है जिन्होंने स्वेच्छा से यह कदम उठाया।
ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता
गैस वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं। अब लगभग 95% गैस बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। वहीं, डिलीवरी के समय ऑथेंटिकेशन कोड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। फरवरी में जहां यह आंकड़ा 53% था, अब बढ़कर करीब 90% तक पहुंच गया है। इससे डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर होने वाली गड़बड़ियों पर काफी हद तक रोक लगी है।
- यह भी पढ़े………………
- युद्ध से रसोई तक कारगर है टेफ्लॉन
- मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी अवैध हथियार बेचते गिरफ्तार
- बिहार के रोहतास जिला में गेहूं के खेत में फिल्मी अंदाज में एनकाउंटर जैसा ऑपरेशन, हत्यारा रवीश लाल गिरफ्तार
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी अफाक अहमद ने शिक्षक संघ नेताओं से किया संपर्क
