जदयू नेता अमरेन्द्र सिंह कश्यप को दी गई श्रद्धांजलि
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सोमवार को एक विवाह भवन के सभागार में पूर्व सरपंच ब्रज किशोर सिंह की अध्यक्षता में जदयू नेता और समाजसेवी अमरेन्द्र सिंह कश्यप की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप ने कहा कि अमरेन्द्र सिंह कश्यप मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय सुनील सिंह कश्यप, जयंत सिंह, कुलदीप महाशेठ, रंजीत सिंह, अमरनाथ सिंह पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा राजीव सिंह सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह सुरजीत सिंह युवा नेता शैलेश सिंह राम चन्द्र सिंह कुंदन सिंह और कई अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया गया।
यह भी पढ़े
पीएनजी कनेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
युद्ध से रसोई तक कारगर है टेफ्लॉन
Raghunathpur: उच्च माध्यमिक विद्यालय गभिरार में सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी अवैध हथियार बेचते गिरफ्तार
