सीवान में महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां हसनपुरा में तैनात सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी (मूल निवासी वैशाली) ने लक्ष्मीपुर स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
