Headlines

यूपी की प्रमुख खबरें : योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  कैबिनेट बैठक संपन्न

यूपी की प्रमुख खबरें : योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  कैबिनेट बैठक संपन्न

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक के पश्चात कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी।
श्री खन्ना ने बताया बेसिक शिक्षा विभाग सभी अंशकालिक अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया गया।
उन्होंने बताया शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार होगा, इसी माह से मिलेगा।142929 शिक्षा मित्र कार्यरत है, उत्तर प्रदेश में 129332 शिक्षा मित्रों का मानदेय केंद्र का अंश बढ़ाया गया।
श्री खन्ना ने कहा30 हजार के आस पास शिक्षा मित्रों का अतिरिक्त व्यय भार भी राज्य सरकार वहां करेगी।1 अप्रैल से इसे सरकार लागू मानेगी, मई मुख में भुगतान किया जायेगा।
अंशकालिक अनुदेशकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हैं
13769, विद्यालयों में अधिकतम 24716, अनुदेशक कार्यरत है।इनका मानदेय भी 1 अप्रैल से बढ़ा हुआ लागू होगा।
उन्होंने बताया217 करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त व्यय भार सरकार वहां करेगी।

➡️लखनऊ- ओवरलोड ट्रक सिंडिकेट में अफसरों की भूमिका, 480 फर्जी नंबरों से 3200 ट्रक पार कर रहे टोल, टोल प्लाजा पर भी इन ट्रकों का रिकॉर्ड नहीं, परिवहन विभाग और टोल प्लाजा की मिलीभगत, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, कानपुर देहात में खेल, बांदा, उन्नाव, लखनऊ में शातिर सिंडिकेट सक्रिय, इटौंजा में 900 ट्रकों ने फर्जी नंबरों से टोल पार किया

➡️लखनऊ- ट्रामा सेंटर के बाहर राहगीरों ने चोर को पकड़ा, चोर की जमकर लोगों ने की पिटाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चौक क्षेत्र के ट्रामा सेंटर के बाहर की घटना

➡️लखनऊ- आबकारी विभाग में होगी सिपाही भर्ती, 4 से 24 जून तक लिए जाएंगे आवेदन, आबकारी सिपाही के 722 पदों पर होगी भर्ती

➡️लखनऊ- यूपी के 50 जिलों में बदलेगा मौसम, 48-72 घंटों में तेज बारिश, आंधी का अलर्ट, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद में मौसम बदलेगा, नोएडा, लखनऊ, कानपुर में बारिश का अलर्ट, गोरखपुर समेत 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पूर्वी जिलों में गरज-चमक संग बारिश संभव, राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम सुहावना, हापुड़ में हुई बारिश, सहारनपुर में बूंदा-बांदी, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना

➡️लखनऊ- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम, आज पश्चिम बंगाल में जनसभा संबोधित करेंगे, वर्धमान में नामांकन रैली में शामिल होंगे, कई प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे, भातर, आसग्राम, गल्सी, रैना, मेमारी में कार्यक्रम

➡️हापुड़- दूध कारोबारी से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, रिश्ते में लगने वाले साले ने मांगी रंगदारी, कश्मीर से सिम खरीदकर कॉल किया, रंगदारी ना देने पर हत्या की धमकी, अमीर बनने की चाहत में रंगदारी मांगी, पीड़ित ने मेरठ ADG, DIG से शिकायत की, हापुड़ SOG ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया

➡️दिल्ली- श्रीलंका में फंसे मछुआरे वापस लाए गए, 30 भारतीय मछुआरों को वापस लाया गया

➡️हापुड़- दिव्यांग ने फांसी लगाकर दी जान, मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला

➡️लखीमपुर- कचहरी गोलीकांड का वीडियो सामने आया, गोलीकांड से पहले लात-घूंसे, हेलमेट चले, वकील जितेंद्र को चचेरे भाई ने मारी गोली, पेट में लगी गोली, जितेंद्र लखनऊ में भर्ती, पहले जितेंद्र, विराट के पिता में हुई मारपीट, मारपीट में विराट के पिता का सिर फटा था, कचहरी में शूटआउट से पहले हुई थी मारपीट

➡️पीलीभीत- पोल टूटने से नीचे लटक रहे बिजली के तार, बिजली विभाग के अफसर लापरवाह-स्थानीय, युवक के करंट लगने के बावजूद अनदेखी का आरोप, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ज्योराह कल्यानपुर का मामला

➡️वाराणसी- रेलवे ट्रैक पर मिली AK-47, AK-47 राइफल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में CRPF जवान की निकली AK-47, ट्रेन से पश्चिम बंगाल जा रहे थे जवान, यात्रा के दौरान AK-47 राइफल नीचे गिरी, पुलिस ने राइफल CRPF कमांडर को सौंपी, जैतपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक का मामला

➡️बरेली- लापरवाही बरतने पर एसएसपी की कार्रवाई, पूर्व थाना प्रभारी चन्द्र प्रकाश शुक्ला सस्पेंड, एसआई अमरेश कुमार निलंबित, बीट कांस्टेबल आकाश पर भी कार्रवाई, महिला पर फायरिंग मामले में लापरवाही, सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, बिथरी चैनपुर थाना के पुरनापुर की घटना

➡️श्रावस्ती- कार, बाइक की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, कार सवार एक दारोगा भी घायल, भिनगा के सिसवा पुल की घटना

➡️जौनपुर- जहरखुरानी गैंग का बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, शातिर अपराधी पंकज निषाद घायल, वृद्ध महिला को बनाया शिकार, कैश बरामद, हत्या, लूट और जहरखुरानी के कई केस दर्ज, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तीन बदमाश, शाहगंज में चिरैया मोड़ पर मुठभेड़ हुई

➡️संभल- गंगा में नहाने गया युवक डूबा, काफी तलाश के बाद नहीं मिला, गोताखोर तलाश में जुटे, थाना बबराला के घाट का मामला

➡️हापुड़- एक हफ्ते में कई बार हुई बेमौसम बारिश, बारिश ने किसानों को गहरे संकट में डाला, बारिश ने खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद की

➡️सीतापुर- आवारा सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती, चारा देते समय आवारा सांड ने हमला किया, हरगांव थाना क्षेत्र के गदनापुर का मामला

➡️हमीरपुर- ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर एक्शन, बिना रॉयल्टी, बिना नंबर प्लेट के 2 ट्रक सीज, डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर अभियान, सदर कोतवाली क्षेत्र के NH-34 पर अभियान

➡️सहारनपुर- मौसम बदला, देर रात से घने बादल, बूंदा-बांदी देख किसानों में मायूसी

➡️हापुड़- मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, बेमौसम बरसात में किसानों की चिंता बढ़ी, कई फसलों को नुकसान

➡️देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम, समीक्षा बैठक करेंगे, थराली, कर्णप्रयाग की घोषणाओं की समीक्षा, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग की घोषणाओं की समीक्षा

➡️हापुड़- युवाओं पर चढ़ा रील बनाने का जूनून, पानी की टंकी पर चढ़कर बनाई रील, 50 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े युवा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हापुड़ के बक्सर का बताया जा रहा वीडियो

➡️अलीगढ़- कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज होने के बाद भी अरेस्टिंग नहीं, आरोपी दे रहा जान लेने की धमकी- पीड़िता, थाना बन्ना देवी में केस, कार्रवाई नहीं- पीड़िता

➡️सुल्तानपुर- विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, पत्नी की हत्या मामले में बंद था, शौचालय में लटका मिला शव, प्लास्टिक रस्सी से लटका शव, 48 वर्षीय नक्छेद कोरी ने किया सुसाइड, अमहट स्थित जिला जेल का मामला

➡️दिल्ली- एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा, अपने CEO पद से दिया इस्तीफा, सितंबर में होना था कार्यकाल पूरा, कार्यकाल पूरा होने से कुछ महीने पहले दिया इस्तीफा

➡️दिल्ली- दिल्ली/NCR में बदला मौसम, कई हिस्सों में सुबह से बारिश, बारिश के साथ चल रही तेज हवा, तापमान में हल्की गिरावट

➡️हापुड़- जिले में बाजार से NCERT की किताबें गायब, निजी स्कूलों का कोर्स खरीदने को मजबूर परिजन, स्कूलों की मनमानी अभिभावकों पर भारी, स्कूलों में परिसर से ही बच्चों को दिया जा रहा कोर्स

➡️सहारनपुर- महिला से अश्लील हरकत करने वाला अरेस्ट, थाना फतेहपुर पुलिस ने आरोपी दबोचा, महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी दी, एंटी रोमियो टीम ने आरोपी को किया अरेस्ट

➡️फिरोजाबाद- शराब के ठेके से परेशान महिलाएं, शराब ठेके पर किया हंगामा, तोड़फोड़, शराब से होता है घर में विवाद- महिला, शराब से घर में झगड़ा होने की बात की, थाना शिकोहाबाद के डाहिनी गांव का मामला

➡️दिल्ली- नाबालिग के यौन शोषण का मामला, अमन विहार थाने में मुकदमा दर्ज, 32 वर्षीय आरोपी सदरुद्दीन गिरफ्तार, आरोपी पीड़िता के पिता का परिचित, पीड़िता और आरोपी एक समुदाय के

➡️प्रयागराज- MLN मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की संदिग्ध मौत, आदित्य साथी महिला डॉक्टर के फ्लैट गए थे, बाथरूम जाकर काफी देर तक बाहर नहीं आए, दरवाजा तोड़ने पर बेहोश पड़े मिले, बेहोश पड़े डॉक्टर के हाथ में कैनुला लगा था, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में मौत, पुलिस डॉक्टर की मौत की पड़ताल में जुटी

➡️संभल- सीएनजी कार बनी आग का गोला, दमकल गाड़ी ने पाया आग पर काबू, संभल कोतवाली के चंदौसी चौराहे की घटना

➡️लखनऊ- महिला डॉक्टर की संविदा समाप्त, CMS से अभद्रता समेत गंभीर आरोपों में कार्रवाई, जांच कमेटी के सामने डॉक्टर ने दर्ज कराया बयान, सेवा से असंतुष्ट कमेटी ने समाप्ति की दी संस्तुति, जिला स्वास्थ्य समिति ने फैसले पर लगाई मुहर, मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय का मामला

➡️लखनऊ- लखनऊ में दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन, शकुंतला यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया विरोध, मोहान रोड चौकी पर जमकर हंगामा, फर्जी दिव्यांग बनकर वीडियो बनाने का आरोप, कुछ लड़कियों पर वीडियो वायरल करने का आरोप, “पिंक सिटी” जयपुर की बताई जा रहीं छात्राएं, आरोपित लड़कियों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड चौकी का मामला

➡️बाराबंकी- मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आज दौरा, हैदरगढ़ तहसील पहुंचेंगे ओमप्रकाश राजभर, सुबेहा के जमीन हुसैनाबाद में होगा कार्यक्रम, शाम 4 बजे कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

➡️रायबरेली- रेलवे ट्रैक पर युवक, युवती ने बनाई रील, फिल्मी गाने पर रील बनाकर की एक्टिंग, ट्रेन के गुजरते समय भी बनाया वीडियो, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️अमेठी- सिंहपुर ब्लॉक में निजी अस्पताल में कोबरा निकला, अस्पताल कर्मचारियों में दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंची, वन विभाग ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ा

➡️रामपुर- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गुफरान गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश हुआ घायल, संभल के दीपा सराय का रहने वाला आरोपी, हेड कांस्टेबल राजीव के हाथ में लगी गोली, कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद, आश्रम पद्धति स्कूल रोड पर हुई मुठभेड़

➡️रामपुर- रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या, दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पति पर हत्या करने का लगा आरोप, घटना के बाद पति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती, मृतका प्राइमरी स्कूल में थी शिक्षिका, पति के साथ किराए के मकान में रहती थी, पास में देवर भी रहता था किराए पर, पिता ने पति, देवर दोनों पर लगाया आरोप, सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी का मामला

➡️झांसी- ओवरलोड वाहनों से हाईवे की सड़क धंसी, हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, एनएचएआई ने मरम्मत की तैयारी शुरू की, बरसात से पहले काम शुरू होने का दावा

➡️रायबरेली- GST विभाग के खिलाफ किसान का धरना, DM ऑफिस के बाहर किसान धरने पर बैठा, चना और गुड़ लेकर पहुंचा पीड़ित किसान, भूसा रखने के लिए टीन, पाइप ले जा रहा था, GST चोरी के आरोप में गाड़ी की गई जब्त, असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, किसान की आंखों में आंसू, लगाई गुहार, गाड़ी में 27 टीन और 3 दर्जन पाइप थे, बिल दिखाने के बावजूद नहीं मिली राहत, कलेक्ट्रेट स्थित DM कार्यालय का मामला

➡️आगरा- मुख्यमंत्री योगी आज आगरा को देंगे बड़ी सौगात, ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री, 5142 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना, 449.65 हेक्टेयर में विकसित होंगी टाउनशिप, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ग्रेटर आगरा, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, टाउनशिप मॉडल का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री योगी

➡️कानपुर- पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पारिवारिक कलह, नशे की लत बनी वजह, शराब पीने का विरोध पड़ा भारी, आरोपी पति हरिपाल ने किया हमला, पत्नी पर डंडे से वार कर की हत्या, बेटी के सामने ही की वारदात, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, महाराजपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना

➡️सीतापुर- मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग चोटिल, झगड़े के दौरान महिलाओं को भी लगी चोट, सभी घायलों को ले जाया गया CHC, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तंबौर थाना क्षेत्र के शेख टोला का मामला

➡️मुज़फ्फरनगर- पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक, मनचलों ने दूल्हे को भेजे फेक मैसेज, दूल्हे को सोशल मीडिया पर भेजा मैसेज, मैसेज भेजकर तुड़वाना चाहते थे शादी, डर के चलते दूल्हे पक्ष ने तोड़ दिया रिश्ता, दुल्हन पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दोनों मनचलों को किया गिरफ्तार, खतौली कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला ।

यह भी पढ़े

 सीवान में महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मांझी स्वास्थ्य केंद्र राज्य स्तर पर प्रथम स्थान से कायाकल्प अवार्ड से हुआ सम्मानित

खगड़िया में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था राजेश शुक्ला, बैग से निकली NIA और CIA लिखी वर्दियां

Leave a Reply

error: Content is protected !!