Headlines

फर्नीचर खरीदने आए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, सीवान रेफर

फर्नीचर खरीदने आए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, सीवान रेफर

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्ना गांव के पवन कुमार और दीपक कुमार बाइक पर सवार होकर फर्नीचर खरीदने के लिए आए थे।

इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पीछा कर भगवानपुर हाट के बहियारा चवर में घायल युवक पवन कुमार का मोबाईल और हाथ में पहना ब्रास्लेट छीन लिया, इसके बाद रुपया छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी।

जिससे घायल युवक पवन कुमार के पेट से गोली आर पार कर गया है। घायल पवन कुमार के साथी दीपक कुमार ने इलाज के लिए गमछा से बांधकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले गया। जहाँ चिकित्सक ने गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार घायल पवन कुमार फर्नीचर की खरीद बिक्री करने काम करता था, जिसके लिए वह भगवानपुर बाजार आया था। लेकिन जिस युवक के साथ वह फर्नीचर खरीदने आया था।उसे इशूआपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जिसके बाद बेल पर सोमवार को जेल से बाहर आया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ महाराजगंज अमन, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआई सुनील कुमार, छपित चौबे सहित पुलिस बल के जवान बहियारा चवर पहुंच घटना स्थल की तलाश में जुट गए तथा चवर में पशु चारा रहे लोगों से पूछताछ की।

 

पशु चारा रहे लोगों से पूछताछ में सुनसान सड़क पर दो स्थानों पर खून गिरे दिखाई दिए, लेकिन पुलिस को कारतूस का खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घटना स्थल को चिन्हित करने में जुटा हुआ है। पुलिस घटना को किसी दूसरे स्थान पर होने की आशंका जाहिर कर रही है तथा भागने के दौरान खून गिरने की संभवना जाता रही है। वही घटना में शामिल अपराधियों ने भागने के क्रम में सोंधानी पाठशाला के पास एक पुरानी बाइक को छोड़कर फरार हो गए।जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!