मोतीपुर में LPG टैंकर से गैस कटिंग का भंडाफोड़ 54 सिलेंडर बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुजफ्फरपुर जिले में अवैध गैस कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में डीएसपी पश्चिमी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर LPG टैंकर से गैस कटिंग के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गैस से भरा एक टैंकर, एक बोलेरो, एक ई-रिक्शा और कुल 54 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष के अनुसार, इस अवैध धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े
मैं संभाल नहीं पाई… मम्मी माफ करना’
सहाजितपुर थानान्तर्गत मंदिर में चोरी की घटना का किया सफल उद्भेदन
दरौंदा थाना पुलिस नेअवैध हथियार के साथा अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत SP ने लौटाए 51 मोबाइल
गयाजी में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्यार किसी और से शादी किसी और से, दरोगा को पड़ा महंगा
