Headlines

सिधवलिया की खबरें : जेई सारिक असीर के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्‍त के घर पर पुलिस ने इस्तिहार चिपकाया

सिधवलिया की खबरें : जेई सारिक असीर के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्‍त के घर पर पुलिस ने इस्तिहार चिपकाया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में विगत 25 मार्च को बिजली विभाग के राजस्व की वसूली करने पहुंचे विभाग के जेई सारिक असीर के साथ मारपीट मामले में आरोपितों के घर बुधवार को सिधवलिया पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इस्तिहार चिपकाया। बता दें कि विगत 25 मार्च को बिजली विभाग के जेई सारिक अशीर राजस्व की वसूली करने बखरौर गांव पहुंचे थे। जहां, उनके साथ मारपीट की गई थी।मामले में जेई सारिक अशीर ने इसी गांव के दीपक कुमार पांडेय एवं हिमांशु सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई गई थी।प्राथमिकी के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।न्यायालय द्वारा निर्गत इस्तिहार को थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने दलबल एवं गाजे बाजे के साथ बुधवार को आरोपियों के घर पर चिपकाया l

 

30 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी  गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

सारण  जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के नेटुआ बाबा के समीप महम्मदपुर थाने की पुलिस ने एक ई रिक्शा से 30 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि वाहन जाँच के दौरान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के नेटूआ बाबा के पास शक के आधार पर एक ई रिक्शा की तलाशी ली गई,जिसमें 30 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

 

 

२० लीटर देशी शराब के साथ पाँच आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के गिरफ्तार आरोपी अरविंद महतो और संजय महतो को गिरफ्तार किया गया जिनकी निशानदेही पर कुशहर गांव में छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी कुशहर गांव के उपेंद्र महतो,नीरज महतो, संतोष महतो, रामकिशुन महतो एवं मुकेश महतो है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध महम्मदपुर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया गया।

 

शराब बिक्री कांड के फरार अभियुक्त  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया थाना की पुलिस ने पूर्व के शराब बिक्री कांड के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के मुकेश नट पूर्व के एक शराब कांड का अभियुक्त है, जो इस मामले में फरार चल रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर सिधवलिया थाना में तैनात दरोगा परमेश कुमार ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में जेल भेज दिया l

यह भी पढ़े

मशरक के लखनपुर गोलम्बर पर 14 अप्रैल मनेगी अम्बेडकर जयंती ,बैठक आयोजित

बनियापुर थानान्तर्गत ATM में हेरफेर कर फर्जी निकासी करने वाले गिरोह के सदस्य धीरज कुमार को किया गया गिरफ्तार 

  निगरानी की गिरफ्त में आया  सारण का घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्ताार

फर्जी कंपनी से लाखों की ठगी, मुख्य सरगना गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!