सारण पुलिस ने 8 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

मई-2024 से अबतक के विशेष अभियान में कुल 333 लड़कियों को मुक्त कराकर 41 कांड दर्ज करते हुए 108 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
आज दिनांक-09.04.26 को ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग, डॉ० अमित जैन, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य माननीय श्री प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा टीम गठित कर सहाजितपुर एवं इशुआपुर थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 08 नाबालिग लड़कियाँ (जिनमें नेपाल-01, उत्तर प्रदेश-02, सीतामढ़ी-01, पूर्वी चम्पारण-01, छत्तीसगढ़-01 एवं उड़ीसा-02) को मुक्त कराते हुए 01 आर्केस्ट्रा संचालक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-40/26, दिनांक-09.04.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-333 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 41 कांड दर्ज करते हुए 108 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. सुरज कुमार, पिता-अवध महतो, साकिन-सामपुर, थाना-इशुआपुर, जिला-सारण।
➤ छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
1. थानाध्यक्ष महिला / सहाजितपुर / इशुआपुर थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी।
2. प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण।
3. मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य।
उल्लेखनीय है कि महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा “आवाज दो” अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है। जनता से सूचना और सहयोग की अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो “आवाज दो” हेल्पलाईन नं0-9031600191 से अपनी बात हम तक पहुँचाएं।
यह भी पढ़े
जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
