“गाँव चलो अभियान” के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
पूर्वजों के त्याग और समर्पण को भाजपा ने किया नमन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा निर्देशित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “गाँव चलो अभियान” एवं “वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत सिवान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करना था, जिन्होंने वर्षों तक अपने समर्पण, संघर्ष और त्याग से संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया। इस अवसर पर महुवारी पश्चिम टोला निवासी बिंदा साह, उखाई पूर्व टोला निवासी दयाशंकर सिंह कुशवाहा, विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गजाधर विद्रोही, तथा दरौली प्रखंड में भारतीय जनसंघ के मंडल अध्यक्ष रहे शैलेन्द्र जैन को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ इन सभी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के अथक परिश्रम, त्याग और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो पाई है।
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि सिवान की पावन धरती पर भी अनेक ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हुए हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाया और भाजपा के झंडे को सदैव ऊँचा रखा। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और समर्पण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। आने वाली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए ये सभी वरिष्ठ नेता प्रेरणास्रोत हैं, जिनके अनुभव और संघर्ष से सीख लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मानित व्यक्तियों के योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
समारोह का समापन संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और सेवा भाव के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा अजीत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मैजूद रहे।
यह भी पढ़े
बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
गंडक में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, रूपनछापव बतरदेह में छापेमारी, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त
सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
