Headlines

 सिधवलिया की खबरें : पंचायतों मे जनगणना कार्य के प्रति प्रशासनिक पदाधिकारियों की गतिविधियाँ तीव्र हो गई

सिधवलिया की खबरें : पंचायतों मे जनगणना कार्य के प्रति प्रशासनिक पदाधिकारियों की गतिविधियाँ तीव्र हो गई

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l

सीवान जिला के सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे जनगणना कार्य के प्रति प्रशासनिक पदाधिकारियों की गतिविधियाँ तीव्र हो गईं हैं l इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रखंड क्षेत्र मे कुल 270 प्रगणक,47 पर्यवेक्षक तथा 27 रिज़र्व प्रगणक तथा 5 रिज़र्व पर्यवेक्षक लगाए गए हैं l इसके अलावा 4 क्षेत्र प्रशिक्षक लगाए गए हैं जिन्हें जनगणना कार्य मे आने वाली कठिनाइयों का समाधान करेंगे l

मिला जुलाकर यह महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए पदाधिकार्यों के द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं l प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार ने बताया कि इस कार्य हेतु सारी तैयारियाँ पुरी कर ली गई है l

 

प्रखंड के समस्त लोगों से अपील किया गया है कि यह जनगणना स्वत: भी कर सकते हैं जिसके लिए दिये गए वेवसाइट पर वे अपने परिवार की गणना कर सकेंगे जिसकी अवधि 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित किये गए हैं l बीडीओ मंजय कुमार ने बताया कि प्रगणकों द्वारा जनगणना कार्य 2 मई से 31 मई तक हरहाल मे सम्पन्न करा लिया जाएगा l

 

शराब के नशे मे तीन आरोपी   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l
महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर चौक पर छापेमारी कर शराब के नशे मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने शराब के नशे मे पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकि नगर के सेमरी डीह गाँव के श्रीराम काजी, महम्मदपुर थाने के हरपुर टेंगराही के हीरालाल राम और रमपुरवा के नागेंद्र ठाकुर हंगामा कर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज दिया l

यह भी पढ़े

बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

गंडक में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, रूपनछापव बतरदेह में छापेमारी, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित

शंकराचार्य जी महाराज को मिली धमकी पर पुलिस की निष्क्रियता; तहरीर के बाद भी FIR दर्ज नहीं – परमात्मानन्द ब्रह्मचारी

सिसवन की खबरें : बाइक से गिरकर युवक घायल

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में होगी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

Leave a Reply

error: Content is protected !!