मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर भाजपा कार्याकर्ताओं ने दिया धरना
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के गंगापुर पंचायत में मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कार्यालय के गेट पर धरना दिया। धरने का नेतृत्व बीस सुत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया।
धरना पर बैठे रविन्द्र सिंह, संजय सिंह, डॉक्टर जयराम यादव ,विजेंदर सिंह आदि कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वर्ष 2020-21 से लेकर 2025-26 तक मनरेगा के तहत कराए गए विभिन्न कार्यों जैसे कैटल शेड निर्माण, पोखरा की खुदाई एवं वृक्षारोपण में भारी पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में पंचायत के पीआरएस, पीटीए एवं संबंधित पदाधिकारियों की संलिप्तता है।
संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में मनरेगा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की थी। साथ ही कराए गए कार्यों की सूची उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया था, लेकिन अब तक न तो सूची दी गई और न ही किसी प्रकार की जांच शुरू की गई।
इसी के विरोध में मजबूर होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में मनरेगा पीओ पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाई कि जाएगी।
यह भी पढ़े
सीबीएसई के दसवी की परीक्षा में आयकर अधिवक्ता के पुत्र अक्षत ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया
डीएसपी के पौत्र अंकुर ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम, 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया
नासिक TCS में धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है,कैसे?
