सिसवन की खबरें :अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। इस दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, हालांकि शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।इस संबंध में थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने सबसे पहले महादेव घाट पर छापेमारी की। वहां से 81 लीटर देसी ‘बंटी बबली’ शराब बरामद हुई।इसके बाद पुलिस ने कचनार तथा कौली छपरा मुख्य सड़क पर अभियान चलाया। यहां से 18 लीटर देसी बंटी बबली और 30 लीटर अन्य देसी शराब के साथ एक स्प्लेंडर बाइक जब्त की गई।
पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकले।थानाध्यक्ष ने कहा कि कुल 129 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए गश्त और तेज कर दी गई है।
मारपीट की घटना में महिला घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के हुसैना बांगरा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी बीरबल साह की पत्नी सुंदरवती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में किया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
बाइक की दुर्घटना में दो लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अमीन मियां का पुत्र अफजल मियां व मोहम्मद मंजूर का पुत्र मोहम्मद करीम शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
सीबीएसई के दसवी की परीक्षा में आयकर अधिवक्ता के पुत्र अक्षत ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया
डीएसपी के पौत्र अंकुर ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम, 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया
नासिक TCS में धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है,कैसे?
