Headlines

  डिग्री कॉलेज मशरक में  जनगणना प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

डिग्री कॉलेज मशरक में  जनगणना प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

भारत में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मशरक प्रखंड के डिग्री कॉलेज मशरक में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 133 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को बैचवार तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं आवासीय इकाइयों की गणना से संबंधित तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ पंकज कुमार , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर चन्दन कुमार सिंह, क्षितिज कुमार सिंह,ब्रजेश कुमार पाण्डेय, नितेश कुमार,राजेश साह एवं सोनू सिंह ने प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, प्रशिक्षक चन्दन कुमार सिंह एवं क्षितिज कुमार ने भी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया।

 

प्रशिक्षण कोषांग में संतोष कुमार एवं रहमत अली व अरुण कुमार पाठक की सक्रिय भूमिका रही। रहे।अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य को सफल बनाने में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और उसे व्यवहार में लागू करे

 

यह भी पढ़े

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिनों का टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू, 11055 गांवों में होगी स्क्रीनिंग

सिसवन में जनगणना 2027 की तैयारी, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

महाराजंगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया  गिरफ्ता

पूर्णिया में 6% कमीशन मांग रहे इंजीनियर को निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

भागलपुर में 209 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त:3 आरोपी अरेस्ट, मोबाइल फोन बरामद; पुलिस को देख कर भाग रहे थे बदमाश

Leave a Reply

error: Content is protected !!