सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर/छपरा (बिहार):

१ 5 अप्रैल को बिहार की राजनीति में नया इतिहास लिखा गया। आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी से सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला।इस मौके पर बुधवार को अमनौर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। अमनौर मंडल पूरे समर्पण और एकजुटता के साथ नए मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “सम्राट चौधरी जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” और “बिहार में अब तेज विकास” के नारे लगाए। पूरे बाजार क्षेत्र में मिठाई वितरण हुआ और माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।इस मौके पर दर्जनों कुशवाहा समाज के लोग शामिल थे।
यह भी पढ़े
टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिनों का टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू, 11055 गांवों में होगी स्क्रीनिंग
सिसवन में जनगणना 2027 की तैयारी, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
महाराजंगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्ता
पूर्णिया में 6% कमीशन मांग रहे इंजीनियर को निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
