Headlines

पूर्णिया में 6% कमीशन मांग रहे इंजीनियर को निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पूर्णिया में 6% कमीशन मांग रहे इंजीनियर को निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पूर्णिया  निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के एक घूसखोर सहायक अभियंता को 10000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से 54000 रुपए भी बरामद हुए हैं. निगरानी डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि एक संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि सहायक अभियंता भूषण प्रसाद उससे योजना के एमबी का 6 प्रतिशत राशि घूस के रूप में मांग रहा है. इस योजना में वह पहले भी दो बार 16000 रुपए और 6000 रुपए घूस ले चुका है. इसके बाद वह फिर 10000 रुपए घूस मांग रहा था.सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार डीएसपी ने बताया कि इस बाबत पटना स्थित निगरानी थाना में एफआईआर दर्ज की गई.

 

 

पूरी जांच और सबूत के बाद आज जब निगरानी की टीम धावा दल के साथ यहां पहुंची तो सहायक अभियंता भूषण प्रसाद संवेदक से 10000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि भूषण प्रसाद का तबादला पूर्णिया से कटिहार हो चुका है, इसके बावजूद वह पूर्णिया आकर घूस ले रहा था. वह बाढ़ का निवासी है. उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.घूस लेते इंजीनियर को निगरानी ने दबोचा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अभियंता एमबी वैल्यू का 6 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था और पहले भी कई किस्तों में घूस ले चुका था. शिकायत के अनुसार, उन्होंने डगरूआ प्रखंड के मीनापुर स्थित एक विद्यालय भवन का निर्माण कराया था.

 

इसके भुगतान के लिए अभियंता द्वारा एमबी वैल्यू का 6 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था. आरोप है कि अभियंता पहले भी किस्तों में पैसे ले चुके थे और इस बार 10 हजार रुपये की मांग की थी. साथ ही यह भी कहा गया था कि राशि नहीं देने पर एमबी पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे. पूर्णिया में कार्रवाई से हड़कंप जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई सरसी थाना इलाके के हेमनगर गांव के नंदन कुमार झा की लिखित शिकायत के आधार पर की गई. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. साउंड रिकॉर्डिंग समेत पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस को मजबूत माना जा रहा है. अब आगे की कानूनी कार्रवाई पटना में की जाएगी, जहां जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और लेनदेन की भी पड़ताल कर सकती है.

यह भी पढ़े

मुजफ्फरपुर में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार: मोबाइल-चेकबुक सहित डेबिट कार्ड बरामद

किशनगंज पुलिस ने टॉप 10 बदमाश को किया गिरफ्तार:युवक 2026 लूट मामले में था फरार, पुलिस ने 2 आरोपी को पहली ही पकड़ा

मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त  अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मैरवा पुलिस ने छिनतई कांड का किया उद्भेदन, तीन  अभियुक्त अवैध हथियार के साथ  गिरफ्तार

सीवान नगर थाना ने लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में 02 अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

सीवान के विद्या भारती विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, शशिकांत बने जिला टॉपर

राहुल कुमार द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

Leave a Reply

error: Content is protected !!