सिधवलिया की खबरे: आशा कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण मे आशा का तीन सूत्री मांगों के समर्थन मे एक दिवसीय धरना – प्रदर्शन सम्पन्न हुआ l धरना – प्रदर्शन आशा के प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रिया कुमारी के नेतृत्व मे किया गया l
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, बिहार ,पटना के आह्वान पर दर्जनों आशा ने अपनी मांगों के नारे लगाए l उन्होंने बिहार सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए अपनी मांगों का जोरदार प्रदर्शन किया l
उनकी मांगें यथा, आशा का प्रोत्साहन एवं मासिक पारोतोषिक मद का आठ माह का भुगतान करने,उनकी अवकाश स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के समतुल्य 65 वर्ष करने तथा अवकाशप्राप्त होने पर पेंशन लागू करने तथा रिटायर्डमेंट पैकेज देने इत्यादि हैं l उन्होंने बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नही होती है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए वध्य होंगे l मौक़े पर ,कलावती देवी, मंटू देवी, इंदु देवी, सुनीता देवी,रंजू देवी, नूरनेशा खातून,मनोरमा देवी,मीरा देवी सहित अन्य आशा शामिल थीं l
बीडीओ ने जगणना 2027 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया प्रखंड के सभागार मे जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार ने किया l प्रशिक्षण मे प्रशिक्षक संजय सुमन ने बताया कि प्रखंड के प्रत्येक घर के संवंधित जैसे निर्मित घर का फर्श, सामग्री, घर का प्रकार तथा स्थिति की जानकारी लेने को बताया गया गया l
साथ हीं, घर की बुनियादी जरूरतें जैसे, पेयजल, शौचालय, रसोईघर सहित विभिन्न विन्दुओं की जानकारी लेने तथा सही आंकड़ा भरने के लिए बताया l बीडीओ मंजय कुमार ने बताया कि प्रखंड मे जनगणना कार्य पूर्ण करने के लिए कुल आठ टीम बनाए गए हैं l यह प्रशिक्षण चौबीस अप्रैल तक चलेगा l प्रशिक्षण शिविर मे आईटी सहायक सौरभ कुमार,कार्यपालक सहायक सुधाकर कुमार,दीनानाथ साह, सहित अन्य प्रगणक एवं पर्यवेक्षक शामिल थे l
मारपीट मामले का फरार युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने के बिशुनपुरा गाँव मे पूर्व के मारपीट के मामले मे फरार एक युवक को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि बिशुनपुरा के शुभम कुमार पूर्व मे मारपीट के मामले मे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर न्यायालय मे भेज दिया गया l
यह भी पढ़े
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिनों का टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू, 11055 गांवों में होगी स्क्रीनिंग
सिसवन में जनगणना 2027 की तैयारी, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
महाराजंगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्ता
पूर्णिया में 6% कमीशन मांग रहे इंजीनियर को निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
