Headlines

घर बैठे पंद्रह दिन के अंदर कैसे मिल सकता है PNG कनेक्शन?

घर बैठे पंद्रह दिन के अंदर कैसे मिल सकता है PNG कनेक्शन?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में दुनियाभर में होने वाली तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत में भी एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे नजर आ रहे हैं।एलपीजी सिलिंडर के लिए लाइन में लगने से बेहतर है कि आप पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी कनेक्शन) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

देश के कई राज्यों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है और कई इलाकों में ये अब तक बिछाई भी जा चुके हैं। आप जहां रहते हैं, अगर वहां भी गैस पाइपलाइन बिछ चुकी है तो आप भी पीएनजी कनेक्शन आसानी से ले सकते हैं।

कैसे पता लगाएं PNG कनेक्शन मौजूद या नहीं?

PNG कनेक्शन से संबंधित जानकारी लेने के लिए आप अपने लोकल गैस प्रोवाइडर जैसे भारत पेट्रोलियम गैस आदि से संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए गैस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाएं और अपने एरिया का पिन कोड डालकर चेक करें कि आपके इलाके में पीएनजी कनेक्शन मिल सकता है या नहीं।

PNG कनेक्शन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • I’d प्रूफ के लिए: आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर ID कार्ड या पासपोर्ट।
  • एड्रेस प्रूफ के लिए: लेटेस्ट इलेक्ट्रिसिटी बिल, टेलीफोन बिल, या पानी का बिल।
  • घर के ब्यौरे की जानकारी के लिए: हाउस टैक्स की रसीद, सेल डीड या पजेशन लेटर।
  • किराएदारों के लिए: किराए के घर के लिए हुआ एग्रीमेंट और मकान मालिक से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC)।

PNG कनेक्शन के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • किसी भी पीएनजी गैस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाएं और PNG Domestic Connection पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply For New Connection पर क्लिक करें।
  • पीएनजी के कनेक्शन के लिए नाम, पता और नंबर सभी जानकारी पोर्टल पर भरें।
  • इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ और मकान से जुड़े दस्तावेज समेत सभी मांगे गए दस्तावेज पोर्टल पर जमा करें।
  • सभी दस्तावेज जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। आपके आवेदन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए इस रेफरेंस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके बाद अगले 15 दिन के अंदर टेक्नीशियन साइट सर्वे और इंस्टॉलेशन के लिए आपके घर आ जाएगा। घर आए टेक्नीशियन के बारे में जानने के लिए उसका आईडी कार्ड भी आप चेक कर सकते हैं।

नए PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • 1. सबसे पहले आपको वेब ब्राउजर खोलना है और अपने पसंदीदा PNG गैस डिस्ट्रीब्यूटर की वेबसाइट पर जाना है।
  • 2. PNG डोमेस्टिक कनेक्शन सर्च करना है और अप्लाई फॉर न्यू कनेक्शन बटन को प्रेस करना है।
  • 3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और गैस कनेक्शन के लिए जरूरी सटीक पता जैसी अपनी निजी जानकारी दर्ज करनी है।
  • 4. वेबसाइट पर प्रॉम्प्ट आने पर अपने पहचान पत्र, पते के प्रमाण और स्वामित्व दस्तावेजों की डिजिटल कॉली अटैच करनी है।
  • 5. रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करना है।

आवेदन जमा करने के बाद आपको एक रेफ्रेंस नंबर मिलेगा। इस नंबर का उपयोग अपने आवेदन का स्टेटस जानने के लिए कर सकते हैं। जब यह प्रक्रिया पूरी होन जाएगी तो एक टेक्नीशियन जल्द ही साइट सर्वे और इंस्टॉलेशन के लिए आपके घर आएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट चाहिए होगी।
एड्रेस प्रूफ के लिए नए बिजली बिल, टेलीफोन बिल या पानी का बिल चाहिए होगा।
स्वामित्व प्रमाण के लिए हाउस टैक्स की रसीद, सेल डीड या पजेशन लेटर चाहिए होगा।
किरायेदारों के लिए के लिए रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक से नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) चाहिए होगा।

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया आसान बनाना चाहते हैं तो आपको इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी या साफ फोटो रखनी चाहिए। जैसे कि आप फाइल PDF या JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!