Headlines

8 साल से फरार इनामी अरेस्ट:वैशाली के टॉप-12 वांछितों में शामिल, STF ने चंडीगढ़ से पकड़ा

8 साल से फरार इनामी अरेस्ट:वैशाली के टॉप-12 वांछितों में शामिल, STF ने चंडीगढ़ से पकड़ा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट  डेस्‍क:

वैशाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है। वह पिछले आठ साल से फरार था और वैशाली जिले के टॉप-12 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसे चंडीगढ़ से एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी में पकड़ा गया सन्नी कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चिकमई निवासी रितेश कुमार की 4 मई 2020 को हुई हत्या के मामले में वांछित था।

 

रितेश कुमार की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वह आर्म्स एक्ट के मामलों में भी आरोपी है। विशेष जांच टीम (SIT) ने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 हाजीपुर के नेतृत्व में बिदुपुर थाना और जिला आसूचना इकाई की एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था।

 

 

इस टीम ने फरार सन्नी कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए।गिरफ्तार अपराधी की पहचान सन्नी कुमार, पिता रत्नेश कुमार, निवासी गोपालपुर चिकमई, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था आर्म्स एक्ट और हत्या का मामला दर्ज सन्नी कुमार का आपराधिक इतिहास लंबा है।

 

उस पर बिदुपुर थाना कांड संख्या 450/19 (आर्म्स एक्ट), बिदुपुर थाना कांड संख्या 152/20 (आर्म्स एक्ट), बिदुपुर थाना कांड संख्या 52/20 (हत्या) और बिदुपुर थाना कांड संख्या 152/20 (हत्या) सहित कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े

बनमनखी में लूटपाट की योजना बनाते चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

 सारण पुलिस  ने 10 शराब भट्ठी सहित 16500 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट  किया

 सारण पुलिस  ने 10 शराब भट्ठी सहित 16500 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट  किया

एकारी देवी टोला में काली मंदिर की पिंडी तोड़ी, अज्ञात तत्वों पर आरोप

मशरक थावे रेलखंड पर चलेंगी 05064/05063 गोमतीनगर कोलकता ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस

Leave a Reply

error: Content is protected !!