सीवान डीएम ने में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारात संचालित योजनाओं की किया समीक्षा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत सामाजिक पुनर्वास कोर्स योजना के तहत घरेलू हिंसा एवं मानव पणन से उत्पीड़ित महिलाएं एवं उसके बच्चों के पुनर्वास की आवश्यकता को पूरा करने हेतु आर्थिक अनुदान प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय समिति की जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में मंगलवार को आहूत की गई।
बैठक में सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के तहत जिला स्तरीय समिति द्वारा 37 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। सभी लाभार्थियों को ₹10,000/- प्रति की दर से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
*शक्ति सदन* के संचालन की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सदन का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। संचालन में आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने तथा महिला सुरक्षा गार्ड एवं अंशकालिक चिकित्सक की व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया गया।
*वन स्टॉप सेंटर* के भवन निर्माण की समीक्षा की गई। बैठक में उपयुक्त स्थल चिन्हित कर भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जिले में महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित सभी योजनाओं का सही ढंग से प्रचार-प्रसार करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएँ योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जिला पदाधिकारी ने बैठक में बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है।
आईसीडीएस के कार्य कलापों की जिला पदाधिकारी ने किया समीक्षा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी, विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सीवान के सभागार में आई.सी.डी.एस की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सिवान एवं जिला के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहें।
जिला पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा के क्रम में विभाग की योजनाओं पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को स-समय अनुपालन करने का सख्त निर्देश दिया गया।
निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के निर्माण कार्य में प्रगति लाने एवं जिन केंन्द्रों पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहाँ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने PMMVY योजना अन्तर्गत आवेदन की अपलोडिंग को शतप्रतिशत होना अनिवार्य बताया।
जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से CWJC/MJC/LPA से संबंधित लंबित मामले का प्रति शपथ पत्र तैयार कर ओथ लेने हेतु निदेश दिया गया।
