Headlines

सम्राट सरकार ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा, 224 राजस्वकर्मियों का निलंबन रद्द, कामकाज पटरी पर लौटने की उम्मीद 

सम्राट सरकार ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा, 224 राजस्वकर्मियों का निलंबन रद्द, कामकाज पटरी पर लौटने की उम्मीद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार सरकार ने राजस्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने पूर्व में लिए गए सख्त फैसले को पलटते हुए 200 से अधिक राजस्व कर्मचारियों के निलंबन को खत्म करने का निर्देश दिया है.

 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित किए गए कर्मियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. बताया जा रहा है कि इससे पहले यह कार्रवाई तत्कालीन फैसलों के तहत की गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है.

 

सम्राट चौधरी सरकार ने हड़ताल के दौरान निलंबित 224 से ज्यादा कर्मियों का सस्पेंशन रद्द कर दिया है. यह फैसला पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सख्त आदेश को पलटते हुए लिया गया है. बता दें कि बीते 11 फरवरी 2026 से राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे.

 

तब विजय कुमार सिन्हा राजस्व मंत्री और उपमुख्यमंत्री थे. उन्होंने हड़ताल को अनुशासनहीनता मानते हुए अलग-अलग आदेश जारी कर 224 कर्मियों को निलंबित कर दिया था. 9 मार्च से अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी भी हड़ताल पर थे. उनके खिलाफ भी 45 से ज्यादा सस्पेंशन हुए. अब सम्राट सरकार ने इनमें से कर्मचारियों का निलंबन वापस ले लिया है.

 

यह भी पढ़े

 सीवान डीएम ने में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारात संचालित योजनाओं की किया समीक्षा 

डीएम ने आग से बचाव, जन जागरूकता हेतु डिजिटल प्रचार रथ का हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

शराब माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्ला बोला, पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री:1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, निर्मित-अर्धनिर्मित पिस्टल

Leave a Reply

error: Content is protected !!