Headlines

एकमा में दूध लदा पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे लोग

एकमा में दूध लदा पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे लोग

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र में छपरा–सिवान नेशनल हाईवे-531 पर एकमा के ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के समीप बुधवार को दूध लदा एक पिकअप वाहन पलट जाने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि पिकअप वाहन रसूलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सूचना मिलने पर एकमा के प्रभारी थानाध्यक्ष विनायक राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन वाहन को मंगवाकर यातायात बहाल कराया और पलटे वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विनायक राम ने बताया कि सड़क से वाहन को हटवाकर यातायात समान्य करा दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

अर्थ डे पर सिवान दोन के J. R कॉन्वेंट स्कूल में पौधारोपण, स्व. कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय की सोच को किया याद

दुगो शब्द झाल+मुड़ी से मिल के बनल बाऽ !

बैसरन की घास पर 26 बेजान शरीर

आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत-पीएम मोदी

वैशाली के महनार में बमबाजी कर आभूषण कारोबारी के घर बड़ी डकैती, डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात

Leave a Reply

error: Content is protected !!