Headlines

बहोरनपुर में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने राइफल, पिस्टल, कट्टा समेत कई कारतूस जब्त किए, 6 नामजद

बहोरनपुर में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने राइफल, पिस्टल, कट्टा समेत कई कारतूस जब्त किए, 6 नामजद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भोजपुर में जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र के बहोरनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी धनजी यादव को गिरफ्तार किया गया है, जो सत्यनारायण यादव उर्फ साधु यादव का पुत्र बताया जाता है। जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई 20 अप्रैल को बहोरनपुर थाना कांड संख्या 36/26 में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान मिली गुप्त सूचना पर आधारित थी।

 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजेश यादव ने अपने अवैध हथियार एक ग्रामीण के पास छिपा रखे हैं। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनजी यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में धनजी ने बताया कि हथियार मुकेश यादव के खेत में छिपाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

 

इस दौरान 315 बोर की एक राइफल, 7.65 बोर की एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 315 बोर के पांच जीवित कारतूस, सेमी-ऑटोमैटिक हथियार के तीन कारतूस, 7.65 बोर के चार कारतूस और 315 बोर के सात खाली खोखे बरामद किए गए। इस मामले में बहोरनपुर थाना कांड संख्या 39/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें छह आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े

अर्थ डे पर सिवान दोन के J. R कॉन्वेंट स्कूल में पौधारोपण, स्व. कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय की सोच को किया याद

दुगो शब्द झाल+मुड़ी से मिल के बनल बाऽ !

बैसरन की घास पर 26 बेजान शरीर

आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत-पीएम मोदी

वैशाली के महनार में बमबाजी कर आभूषण कारोबारी के घर बड़ी डकैती, डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात

Leave a Reply

error: Content is protected !!