Headlines

सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्‍यक्ति घायल

सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्‍यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी अर्जुन यादव उर्फ पंचदेव यादव की पत्नी चंद्रावती देवी, नरेश यादव की पत्नी मीरा देवी, अवधेश यादव की पत्नी कविता देवी और भागीरथ यादव का पुत्र नरेश यादव शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

बाइक से गिरकर युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक स्थानीय निवासी विजय कुमार सिंह का पुत्र चुनमुन कुमार सिंह है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

अलग-अलग मारपीट की घटना में दो महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसव थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई घायलो में चैनपुर ओपी क्षेत्र के विरती गांव निवासी सुनील कुमार पंडित की पत्नी फूल माला कुमारी व थाना क्षेत्र के मोरवन गांव निवासी नरेंद्र साह की पत्नी प्रियंका कुमारी शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

आपसी विवाद में मारपीट युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी ललन यादव का पुत्र प्रकाश कुमार यादव है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

PM के आगमन से पहले वाराणसी में छिनैती — अलर्ट के बीच अपराध, सुरक्षा पर बड़े सवाल

बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन

 राम जानकी पथ पर बोलेरो  ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई 

Leave a Reply

error: Content is protected !!