बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के डुमरसन में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए, जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।
घायल बनियापुर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी महादेव प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र रंजीत प्रसाद और रंजीत प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी हैं।
घटना के बारे में बताया गया कि बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी पानापुर गये थें वहीं से वापस घर लौट रहे थे कि बाइक ट्रक की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें
राम जानकी पथ पर बोलेरो ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई
प्राचीन पांडुलिपियों ने बयां किया सीवान का 200 वर्ष पुराना आर्थिक इतिहास
सगौली रेलवे स्टेशन का नाम सुगौली होना चाहिए
बनारस के खाने में ‘मोक्ष’ के दावे की पोल खोलना
मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें- जिलाधिकारी
