राम जानकी पथ पर बोलेरो ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मशरक के बंगरा गढ़ गांव में पर अनियंत्रित बोलेरो ने आगे चल रही पंच कार में जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सरकारी स्कूल के बाउंड्री में जोरदार टक्कर मारते हुए विधालय परिसर में घुस गयी।वहीं घायल बोलेरो चालक और पंच कार के चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में पहुंचाया।
घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया गया कि बोलेरो चालक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पंच कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पंच कार बुरी तरह से पीछे से और आगे चल रही जेसीबी मशीन से टक्कर से आगे से भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं दोनों चालक घायल हो गए। वहीं बोलेरो टक्कर के बाद सरकारी विद्यालय की बाउंड्री को तोड़ते हुए विद्यालय परिसर में जा घुसी। हालांकि उस समय स्कूल के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे अन्यथा बड़ी घटना घट जाती। बोलेरो चालक सिवान जिले का रवि सहनी पिता अजीत सहनी बताया गया।
पंच कार के मालिक चांद कुदरिया गांव निवासी डॉ संजय कुमार ने बताया कि वे तरैया अपने क्लिनिक पर जा रहें थें। मौके पर पहुंची पुलिस और 112 की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा आवागमन चालू कराया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें
प्राचीन पांडुलिपियों ने बयां किया सीवान का 200 वर्ष पुराना आर्थिक इतिहास
सगौली रेलवे स्टेशन का नाम सुगौली होना चाहिए
बनारस के खाने में ‘मोक्ष’ के दावे की पोल खोलना
मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें- जिलाधिकारी
