Headlines

हर्ष सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

हर्ष सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आरोपी ने चंदन सिंह और हर्ष सिंह पर चलाई थी गोली

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त छोटू यादव को पैर में मारी गोली

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

दिनांक 29.04.2026 को समय करीब 6:30 बजे शाम में सीवान  नगर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि आंदर ढाला के पास कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा दो व्यक्तियों को गोली मार दी गई है। इस घटना में हर्ष सिंह की मृत्यु हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। मृत हर्ष सिंह भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह का भगिना था और चंदन सिंह बहनोई है।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया।

चंदन सिंह और पुत्र हर्ष सिंह

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। साथ ही घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एफ.एस.एल. टीम द्वारा कराई गई।

घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं आसूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए छोटू यादव, पिता-हीरा लाल यादव, साकिन-हथौड़ा, थाना-हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि रोड पर साइड लेने के क्रम में विवाद हुआ था. जिसमें यह घटना कारित की गई थी। इस घटना में उसके अलावा तीन अन्य अपराधी भी शामिल थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर अपराधियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। इस क्रम में छोटू यादव भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं नियंत्रण हेतु जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें छोटू यादव के पैर में गोली लग गई।

सामान्य है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!