Headlines

भेल्दी में मनाई गई स्व. पुनीत राय की 23वीं पुण्यतिथि

भेल्दी में मनाई गई स्व. पुनीत राय की 23वीं पुण्यतिथि

कबीर पंथी साधुओं ने किया कृतित्व का गुणगान

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड के भेल्दी चौक के समीप सोमवार को ग्राम पंचायत पैगामित्र सेन के जीवनपर्यन्त मुखिया रहे स्व. पुनीत राय की 23वीं पुण्यतिथि समारोह भेल्दी इप्टा के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम उनके समाधि स्थल भेल्दी में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कबीर पंथी साधु-संतों और बुद्धिजीवियों ने स्व. पुनीत राय के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। भेल्दी में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय डॉ. महात्मा प्रसाद गुप्ता पूर्व प्राचार्य प्रो. राम प्रवेश पंडित पूर्व मुखिया विन्देश्वरी राय राम किशोर,राजेन्द्र राय,सुदर्शन राय, इप्टा के उपाध्यक्ष ,राम जनिष,डॉ. नागेंद्र शर्मा ,अजय कुमार,चुन्नू कुमार,डॉ. अरुण कुमार, और बीरेंद्र राय उपस्थित रहे।राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि स्व. पुनीत राय ने आजीवन संत कबीर के सिद्धांतों पर चलकर समाज सेवा और समरसता का संदेश दिया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया रमेश राय ने किया।

यह भी पढ़े

मशरक-छपरा-थावे रेलखंड पर चैनपुर-चरिहारा के बीच अंडरपास शुरू,आवागमन हुआ आसान और सुरक्षित

‘M’ फैक्टर ने कैसे बंगाल का भविष्य तय किया?

घुसपैठियों पर होगा कड़ा ऐक्शन- पीएम मोदी

बंगाल में भाजपा 200 पार,कैसे?

सिधवलिया की खबरें : सिकटीया कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में किशोर लपाता

Leave a Reply

error: Content is protected !!