घुसपैठियों पर होगा कड़ा ऐक्शन- पीएम मोदी
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल और असम के चुनाव परिणामों को लोकतंत्र और विकास की ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में कहा कि बंगाल में ‘परफॉर्मेंस की राजनीति’ की जीत हुई है। आज मैं चुनाव आयोग, उसके कर्मचारियों, चुनाव के दौरान काम करने वालों और सुरक्षाकर्मियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। भारत के लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने में आप सभी के योगदान को इतिहास हमेशा याद रखेगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने घुसपैठियों पर कड़े ऐक्शन लिए जाने की भी बात कही।
देश के उज्ज्वल भविष्य के ऐलान का दिन
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में खास है। यह देश के उज्ज्वल भविष्य की घोषणा का दिन है। यह भरोसे का दिन है। बंगाल के लोगों ने यह भरोसा भारत के महान लोकतंत्र के साथ परफॉर्मेंस की राजनीति के लिए दिया है। पीएम मोदी ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था। BJP की जीत में उनका मार्गदर्शन निर्णायक रहा।
2- मुझे मां गंगा ने बुलाया है, पुराने बयान का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और जब मैं काशी में अपना नामांकन भरने गया तो पत्रकारों ने मुझे घेर लिया। तब मेरे दिल से एक बात निकली कि न मैं यहां खुद आया हूं और न मुझे किसी ने भेजा है, मुझे मां गंगा ने बुलाया है। आज बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत पर हर पल यह महसूस करता हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है।
3- गंगा जी के साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर आशीर्वाद
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गंगा जी के साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर आशीर्वाद रहा है। मां कामाख्या का भी हम पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-NDA पर भरोसा किया है। असम में हैट्रिक हुई है।
4- गंगोत्री से गंगासागर तक हर जगह खिला कमल
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर दिए अपने पिछले संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल 14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम आने पर मैंने यहीं से कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बढ़कर गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक हर जगह कमल खिल गया है क्योंकि अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे गंगा किनारे बसे सभी राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गंगा जी के साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर आशीर्वाद रहा है। मां कामाख्या का भी हम पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-NDA पर भरोसा किया है। असम में हैट्रिक हुई है।
4- गंगोत्री से गंगासागर तक हर जगह खिला कमल
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर दिए अपने पिछले संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल 14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम आने पर मैंने यहीं से कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बढ़कर गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक हर जगह कमल खिल गया है क्योंकि अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे गंगा किनारे बसे सभी राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है।
5- राज्यों की जनता ने दुनिया को दिया संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हार-जीत लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा है। लेकिन पांच राज्यों की जनता ने पूरी दुनिया को दिखाया है कि हमारा भारत ‘लोकतंत्र की जननी’ क्यों है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है। यह हमारे संस्कारों में रचा-बसा है। आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं वरन भारत का संविधान भी जीता है। आज हमारी संवैधानिक संस्थाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं विजयी हुई हैं।
6- लोकतंत्र की सबसे उज्ज्वल तस्वीर
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 93 फीसदी मतदान होना अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। इसमें महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है। यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उज्ज्वल तस्वीर है।
7- हमारा मंत्र नागरिक देवो भव
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारें हैं। हमारा मंत्र नागरिक देवो भव वाला है। हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। यही कारण है कि जनता भाजपा पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता देख रही है कि जहां भाजपा है वहां सुशासन और विकास है। आप बीते 2 वर्षों के रुझान देखिए। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी, महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी जीत हुई, दिल्ली में शानदार जीत हासिल हुई और बिहार में हमें पहले से भी बड़ी सफलता मिली।
8- कर्मचारियों और सुरक्षाबलों का योगदान इतिहास रखेगा याद
पहले बंगाल चुनाव में हिंसा की खबरें आती थीं। आज बंगाल जीत गया है। मैं आज चुनाव आयोग, चुनाव आयोग के सभी कर्मचारियों और सुरक्षाबलों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं क्योंकि भारत के लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने में आप सभी का जो योगदान है उसे इतिहास हमेशा याद रखेगा।
9- बदला लेने की नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशकों में राजनीतिक हिंसा की वजह से बहुत सी जिंदगियां बर्बाद हो चुकी हैं। अब बंगाल में बदलाव आना चाहिए। भाजपा की जीत के बाद अब बदला लेने की नहीं वरन बदलाव लाने की बात होनी चाहिए और भय की जगह भविष्य की चर्चा होनी चाहिए। मेरी सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है, आइए हिंसा के इस अंत हीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म कर दें। किसने किसे वोट दिया, किसने नहीं दिया, आइए इससे ऊपर उठकर हम बंगाल की सेवा के लिए काम करें।
10- घुसपैठियों के खिलाफ होगा कड़ा ऐक्शन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें साथ मिलकर चलेंगी। बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा अब दिन-रात मेहनत करेगी। अब बंगाल में महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
11- महिलाओं का झेलना पड़ेगा गुस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने इसे रोकने का काम किया है। इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास नहीं होने दिया और इसीलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसे दलों को महिलाओं का गुस्सा झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को बहनों और बेटियों ने सजा दी है। मुझे विश्वास है कि केरल की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएंगी।
12- समाज को बांटने की कोशिश हुई, जनता ने दिया जवाब
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश का हर राज्य एक-दूसरे से लड़ने के बजाय मिलकर आगे बढ़ना चाहता है। इन चुनावों ने इस बात को साफ कर दिया है। बंगाल, तमिलनाडु और केरल में जिन 3 सरकारों को जनता ने सत्ता से हटाया, उनकी पहचान विभाजन की राजनीति थी। उनकी राजनीति लोगों को जोड़ने के बजाय तोड़ने वाली थी। कभी भाषा के नाम पर विवाद किया गया तो कभी खान-पान की आदतों को लेकर समाज को बांटने की कोशिश हुई और कभी अपने ही देश के लोगों को बाहरी कहा गया, लेकिन भारत की जनता ने इस राजनीति को करारा जवाब दिया है।
13- कम्युनिज्म को अपनाने में लगी कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम भारत की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देख रहे हैं। आज पूरे देश में एक भी ऐसा राज्य नहीं है जहां कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार हो। यह सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है, यह सोच का बदलाव है। यह दिखाता है कि आज का भारत अवसर, विकास, विश्वास, प्रगति, स्थिरता और ऐसी राजनीति चाहता है जो देश को आगे ले जाए लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस इसके बिल्कुल उलट चल पड़ी है। ऐसे समय में जब पूरा देश कम्युनिज्म से किनारा कर चुका है तब कांग्रेस उसी विचारधारा को अपनाने में लगी है जिसे देश ने ठुकरा दिया है।
14- नागरिकों का हृदय से आभार
पीएम मोदी ने कहा कि हम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता की हर उम्मीद, हर अपेक्षा को सेवा से पूरा करेंगे। मैं इसी विश्वास के साथ बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-NDA को विजयी बनाने के लिए सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और सिर झुकाकर के उनका आदेश स्वीकार करता हूं। भाजपा के लिए भारत और भारतीयता ही सब कुछ है। भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं से राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा को पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा परिवार की राजनीति नहीं करती है। भाजपा जमीन से जुड़ी राजनीति करती है। यही कारण है कि आज पूर्वोत्तर भाजपा से जुड़ता है। आज पूरा आदिवासी अंचल भाजपा को प्रचंड जनादेश दे रहा है।
यह भी पढ़े………….
बंगाल में 15 साल बाद ढह गया ममता बनर्जी का किला
भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में डूबा
