Headlines

सिधवलिया की खबरें : सिकटीया कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में किशोर लपाता

सिधवलिया की खबरें : सिकटीया कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में किशोर लपाता

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (‍बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थानाक्षेत्र के सिकटीया कुंड में नहाने के क्रम में एक किशोर गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया l मौके पर पहुंचे ग्रामीण गोताखोरों ने काफी खोजबीन किया एवं जाल भी डाल कर काफी खोजबीन की परंतु किशोर का पता नहीं चला l बता दें कि परसौनी गांव के प्रदीप महतो का 12 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सोमवार को विद्यालय से घर आने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए सिकटीया गांव के कुंड में चला गया l पानी गहरा होने के कारण अचानक सुमित गहराई तक चला गया l दोस्तो ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों के मदद से सुमित को खोजने का काफी प्रयास किया गया एवं जाल भी डालकर खोजबीन की मगर समाचार प्रेषण तक सुमित को बरामद नहीं किया जा सका है

 

 

अंचल कार्यालय से फरियादी निराश होकर लौटे

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (‍बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया अंचल कार्यालय में सोमवार को जमीन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। अंचल कार्यालय खुला रहा, लेकिन संबंधित अधिकारियों की कुर्सियां खाली रहीं। सुबह से शाम तक दर्जनों लोग अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे।
जानकारी के अनुसार कबीरपुर निवासी राजकुमार, जलालपुर के सुरेंद्र बैठा सहित कई लोग जमीन विवाद और दाखिल-खारिज समेत अन्य समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे थे। फरियादियों का कहना था कि घंटों इंतजार के बावजूद कोई अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि अंचलाधिकारी प्रियवर्त कुमार कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे डीएम के साथ मीटिंग में हैं। वहीं अंचलाधिकारी कार्यालय क्यों नहीं आए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर फरियादियों में नाराजगी देखी गई।

 

पुलिस ने मारपीट के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (‍बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया l गिरफ्तार आरोपी डुमरिया के अजय महतो और वीरेश महतो से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में भेज दिया l

 

शराब कांड के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (‍बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के रामचंद्रा पुर तथा उग्रसेन महारानी में छापेमारी कर पूर्व में शराब कांड के तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि पुलिस ने रामचंद्रा पुर के बच्चन महतो,उग्रसेन महारानी के सुधीश नट और त्रिपुरारी महतो को गिरफ्तार के पूछताछ के बाद न्यायालय में भेज दिया l

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!