भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ट्रेन रोक झंडा लगाने के आरोप में चार गिरफतार
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक छपरा थावे रेलखंड पर मशरक के राजा पट्टी रेलवे स्टेशन पर 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन राजापट्टी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 55109 थावे- छपरा कचहरी पैसेंजर को रोक कर इंजन पर झंडा लगाने के मामले में रेल पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 को गिरफ्तार किया गया।
आरपीएफ की तरफ से बताया गया कि गिरफ्तार पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी नीरज कुमार उम्र 22 वर्ष पिता दिनेश मांझी , सतजोड़ा गांव निवासी पंकज कुमार उम्र 27 वर्ष पिता टेनी राम, भगवानपुर गांव निवासी प्रसंजीत कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र मनन मांझी, पानापुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष पिता बलिराम मांझी हैं।
आपकों बता दें कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राजा पट्टी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक जबरदस्ती झंडा लगाया गया, वहीं उसी दौरान 15 मिनट तक ट्रेन रूकी रहीं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विडियो भी वायरल हुआ। वहीं चालक ने इसकी जानकारी कन्ट्रोल को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार सिंह के द्वारा जांच के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गयी।
यह भी पढ़े
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित
कुरसेला में भारत गैस एजेंसी की मनमानी जारी
मशरक की खबरें : वाहन चेकिंग में शराब से लदा स्क्रारपियो जप्त ,चालक फरार
गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान
