मशरक की खबरें : वाहन चेकिंग में शराब से लदा स्क्रारपियो जप्त ,चालक फरार
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक उत्पाद मध निषेध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान सिवान की तरफ से आ रहें स्क्रारपियो में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि एन एच पर वाहन चेकिंग गुप्त सूचना के आधार पर लगाया गया,वाहन चेकिंग के दौरान सिवान की तरफ से आ रहे स्क्रारपियो बीआर 0 1 पी जी 0974 को जांच के लिए रोका गया , जिसमें चालक स्क्रारपियो लेकर तेजी से भागने लगा और एक पेड़ से टकराते हुए वाहन छोड़ फरार हो गया।जिसमें तलाशी के दौरान 648 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
शादी में बज रहें गाना को बंद कराने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक (सारण)। मशरक के कोड़राव गांव में शादी में बज रहे गीत को बंद कराने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट में पुलिस ने एसी एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 312/26 में कोड़राव गांव निवासी रितेश कुमार पिता गोरख राम ने बताया कि 7 मई को पड़ोस में शादी था उसी में गीत बज रहा था कि शाम 7 बजें के लगभग संदीप महंतों समेत आधा दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और जातिसूचक गाली गलौज करते हुए गाना बंद करने को बोलने लगें।
इसी पर वे पूछने लगें कि मारपीट कर घायल कर दिया गया, वहीं बचानें आई कात्यायनी कुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़े
सुपौल में लूटकांड मामले के 3 अपराधी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद
हथियार और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की राजनीति को द्विध्रुवीय बना दिया,कैसे?
