Headlines

गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान

गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान

सड़क किनारे मिली लाश, करीब 12 घंटे से लापता थे

किसी ने मिलने के लिए बुलाया था गयाजी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गयाजी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। सड़क किनारे शव मिला है। पास में ही बाइक गिरी हुई थी। मौके से खोखा मिला है। घटना गोविंदपुर गांव के पास की है।मृतक की पहचान सातन बिगहा निवासी महताब खान(40) के तौर पर हुई है। गुरुवार शाम किसी से मिलने के लिए घर से करीब 6 बजे निकले थे। इसके बाद से परिजनों से संपर्क नहीं हुआ।

 

खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की ग्रामीण मनैनी-गोविंदपुर मार्ग से गुजर रहे थे। सड़क किनारे एक शख्स को बाइक समेत गिरा देखा। पास जाकर देखा तो महताब खान गिरे हुए थे। शरीर पर गोली लगने के तीन अलग अलग निशान है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जांच के लिए पर एफएसएल की टीम पहुंची थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। हर बिंदु पर जांच चल रही है।

 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किसान को किसने बुलाया था और हत्या के पीछे वजह क्या रही। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सके। पत्नी साथ नहीं रहती ग्रामीणों के अनुसार महताब खान निसंतान थे। पत्नी से भी वर्षों पहले नाता खत्म हो चुका था। देखभाल उनकी भतीजी करती थी। ऐसे में हत्या के पीछे रंजिश, जमीन विवाद या अन्य कारणों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़े

सुपौल में लूटकांड मामले के 3 अपराधी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद

हथियार और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की राजनीति को द्विध्रुवीय बना दिया,कैसे?

सोमनाथ:जहाँ समुद्र शिव का नाम जपता है

भाजपा ने सुवेंदु को चुना बंगाल का सीएम

Leave a Reply

error: Content is protected !!