जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड का पुलिस ने किया उभेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विगत 06.05.26 को जीरादेई थानान्तर्गत जामापुर बाजार स्थित ओम साई बर्तन एवं ज्वेलर्स नामक दुकान से कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी।उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन हेतू पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 (मैरवा) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं आसूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।साथ ही अपराधकर्मियों के पास से 02 देशी कट्टा, 01 गोली एवं लुटे गये कुछ आभूषण बरामद किया गया।
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष आभूषण की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. गोलू कुमार यादव उर्फ धृति, साकिन भागर, थाना-सिसवन, जिला-सिवान।
2. कुंदन कुमार उर्फ कुंदन कश्यप, पिता-दिनेश चौधरी, साकिन रौजा, थाना-नगर, जिला-सारण।
3. पप्पु कुमार, पिता-मुन्ना चौधरी, साकिन शमशुदीनपुर, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।
4. धनंजय कुमार साह, पिता-विजय कुमार साह, साकिन रामगढ़, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
> गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन कुमार का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-
खैरा थाना कांड सं0-74/25 दिनांक-09.04.25 धारा-319 (2)/318(4)/303(2)/336(3)/340(2) बी. एन.एस.
(गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।)
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. देशी कट्टा-02
2. कारतूस-01
3. सोने जैसा मंगलसुत्र का लॉकेट-01
4. सोने जैसा कानबाली-01
5. चांदी जैसा बेरा-01 जोड़ा
6. चांदी जैसा पायल-14 जोड़ा
7. चांदी जैसा बच्चा का पायल-02 जोड़ा
8. पीतल का गोल लोटा-02
9. स्टील का ग्लास-05
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
1. सुश्री गौरी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, मैरवा ।
2. श्री अमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महराजगंज।
3. पु.नि. डॉ मनोज कुमार, अंचल निरीक्षक मुफ्फसिल अंचल।पु.नि. रविरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, रघुनाथपुर थाना।
4. 5. पु.अ.नि. राहुल तिवारी, थानाध्यक्ष, जीरादेई थाना।
6. पु.अ.नि. विजय रंजन, थानाध्यक्ष, चैनपुर थाना।
7. पु.अ.नि. आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष, भगवानपुरहाट थाना।
8. पु.अ.नि. चितरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, सिसवन थाना।
9. पु.अ.नि. मंटू कुमर, जीरादेई थाना।
11. पु.अ.नि. अशोक कुमार, जिला आसूचना ईकाई, सिवान।
10. पु.अ.नि. पियूष कुमार आंनद, जीरादेई थाना।
12. परि.पु.अ.नि. प्रशांत कुमार, जिला आसूचना ईकाई, सिवान।
13. एस.टी.एफ. टीम।
यह भी पढ़े
सीवान के दरौली में अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
तिलक समारोह में खाना खाने के बाद 55 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका
नेशनल लोक अदालत में 1175 मामलों का हुआ निष्पादन
पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘सोनार बांग्ला’ युग शुरू हो गया है
नए समय की राजनीति : विचार नहीं, प्रभाव चाहिए
सुलभ और मितव्ययी न्याय की उपलब्धता में सेवा सहभागिता
राणाप्रताप आज भी इस राष्ट्र के असंख्य युवकों के हृदय में जी रहे हैं
