मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी गमगम सिंह गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के पारू एवं सरैया थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक शातिर को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में उसकी पहचान पारू इलाके के रौशन कुमार उर्फ गमगम सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई है।
इसमें कहा गया कि गिरफ्तार बदमाश का पूर्व से आपराधिक रिकार्ड रहा हैं।आरोपित के विरुद्ध जिला अंतर्गत चोरी, लूट, डकैती व शस्त्र अधिनियम के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पूछताछ में और कई बदमाशों के नाम सामने आए है। पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी।
बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों का अनुपालन व पूर्ण शराब बंदी हेतु संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच व गंभीर केसों में सक्रिय बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पारू व सरैया थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सरैया थाना में 2019 में दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार बदमाश रौशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को पकड़ा।
कई मामलों में केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त रौशन कुमार उर्फ गमगम सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर पारू थाना में 2017 में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हैं।कांटी थाना में 2017 में लूट, पारू थाना में 2019 में लूट व आर्म्स एक्ट के छह मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सरैया थाना में 2019 में विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज मिले हैं।इसके अलावा अन्य थानों से संपर्क कर रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि लंबित केस सामने आने के बाद संबंधित को रिमांड पर लेने की कवायद की जाएगी।
यह भी पढ़े
जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड का पुलिस ने किया उभेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान के दरौली में अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
तिलक समारोह में खाना खाने के बाद 55 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका
नेशनल लोक अदालत में 1175 मामलों का हुआ निष्पादन
पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘सोनार बांग्ला’ युग शुरू हो गया है
नए समय की राजनीति : विचार नहीं, प्रभाव चाहिए
सुलभ और मितव्ययी न्याय की उपलब्धता में सेवा सहभागिता
राणाप्रताप आज भी इस राष्ट्र के असंख्य युवकों के हृदय में जी रहे हैं
