₹50000 रिश्वत लेते अंचल अमीन गिरफ्तार, जमीन की मापी-परिमार्जन के नाम पर मांग रहा था घूस
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

विशेष निगरानी इकाई, पटना ने हाजीपुर के लालगंज अंचल में तैनात अंचल अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। विशेष निगरानी इकाई ने यह कार्रवाई सराय थाना के एनायतपुर प्रबोधी निवासी आनंद कुमार एवं लालगंज थाना के मुर्गियाचक निवासी पप्पू कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर की।
परिवादी आनंद कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अंचल अमीन सुजीत कुमार जमीन की मापी एवं परिमार्जन के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत नहीं देने पर उसने काम करने से इनकार कर दिया था। शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष निगरानी इकाई ने लालगंज अंचल के अंचल अमीन सुजीत कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा-7 के तहत कांड संख्या-18/2026 दर्ज किया।
इसके बाद निगरानी टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया। नूनू बाबू चौक के समीप जैसे ही आरोपित अंचल अमीन सुजीत ने परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत लिया, निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपित अंचल अमीन नूनू बाबू चौक के समीप ही एक किराये के मकान में रहता था।
निगरानी टीम के अधिकारियों ने बताया कि इसे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को मंगलवार को निगरानी न्यायालय, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़े
रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप
सीवान में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद
क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?
