Headlines

सिधवलिया की खबरें : अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिधवलिया की खबरें : अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने की टीम ने बरौली थाने के बघेजी गांव में छापेमारी कर 2 लीटर बीयर और 2.160 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बघेजी गांव के उपकार कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया गया l

 

मारपीट में दो महिला सहित तीन व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)
सिधवलिया थाने क्षेत्र के हसनपुर मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायलों में हसनपुर मठिया के ऋतिक गिरी, सुजाता और नेहा कुमारी हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l

 

पागल बंदर ने काटकर घायल किया

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)
महम्मदपुर थाने के बुधसी गांव के एक व्यक्ति को पागल बंदर ने काटकर घायल कर दिया जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l बता दें कि बुधसी गांव के अर्जुन ठाकुर मक्के के खेत में मक्का काट रहे थे कि पेड़ पर चढ़े पागल बंदर ने आकर उन्हें काट लिया जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l

 

 

यह भी पढ़े

रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप

सीवान में  महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत,  पुलिस ने शव को  किया बरामद

क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?

पेट्रोल-डीजल के दाम कब से बढ़ेंगे?

अब CO बताएंगे, जमीन विवादित है या ठीक?

Leave a Reply

error: Content is protected !!