जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की किया समीक्षात्मक बैठक
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विवेक रंजन मैत्रेय जिला पदाधिकारी, सिवान के अध्यक्षता में सभा कक्ष, सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल परिसर, सिवान में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा निम्नांकित निदेश दिया गयाः-
1. सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समान रूप से चिकित्सकों का रोस्टर संधारित कर दैनिक कार्य लेने का निदेश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया। वैसे संस्थान, जहां चिकित्सक की कमी है और जिला अंतर्गत अन्य स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सक पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं, को चिन्हित कर चिकित्सकों का रेशनलाइज करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया।
2. जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित ई.डी.एल. के आलोक में शत्-प्रतिशत दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
3. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सतत् निगरानी हेतु स्वास्थ्य संस्थान में अधिष्ठापित सी.सी.टी.वी. कैमरा को कार्यरत स्थिति में रखने का निदेश दिया गया।
4. स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों के उपलब्धि में सुधार करने का निदेश दिया गया।
5. समीक्षा बैठक पश्चात् जिला अंतर्गत दस राज्य स्तरीय NQAS प्रमाणीकृत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के सी. एच.ओ. को NQAS प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन सिवान, संचारी रोग पदाधिकारी सिवान, अधीक्षक सदर अस्पताल सिवान, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सिवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिवान, सभी संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक तथा अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
