Headlines

बाइक सवार से छिनतई मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

बाइक सवार से छिनतई मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पूर्णिया जिले के धमदाहा अनुमंडल के मीरगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार से छिनतई करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के हेमनगर बलुआ निवासी सोनू झा एवं मरंगा थाना क्षेत्र के गोआसी निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने दोनों के पास से घटना में छीना गया वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.जानकारी के अनुसार, के नगर थाना क्षेत्र के सोसा वार्ड नंबर 3 निवासी पीड़ित सुभाष कुमार मंडल ने मीरगंज थाना में मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि 31 मार्च को वह अपने बाइक से काम कर घर लौट रहे थे.

 

इसी दौरान त्रिमूहानी पुल से बहेलिया स्थान जाने वाली सड़क पर सुनसान जगह के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधी पहुंचे और झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया. अचानक हुई घटना में संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गए, जबकि अपराधी बैग लेकर फरार हो गए.पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब 70 हजार रुपये मूल्य की फिजियोथैरेपी मशीन, 7500 रुपये नकद, वीवो मोबाइल फोन सहित अन्य जरूरी कागजात एवं सामान रखा हुआ था. मामले को गंभीरता से लेते हुए मीरगंज पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं छापेमारी अभियान चलाया.

 

जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन एवं घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है. वहीं इस बारे मीरगंज थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि छिनतई मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की ओर से लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था.

 

 

जांच के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनके पास से छीना गया वीवो मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है तथा जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़े

रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप

सीवान में  महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत,  पुलिस ने शव को  किया बरामद

क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?

पेट्रोल-डीजल के दाम कब से बढ़ेंगे?

अब CO बताएंगे, जमीन विवादित है या ठीक?

Leave a Reply

error: Content is protected !!