Headlines

सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में हादसे पर  मची, चीखपुकार, चकरी झूले से गिरकर 10 साल का बच्चा समेत 6 जख्मी

सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में हादसे पर  मची, चीखपुकार, चकरी झूले से गिरकर 10 साल का बच्चा समेत 6 जख्मी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के सासाराम में पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे लंदन थीम नाम से चल रहे डिज्नीलैंड मेला में शुक्रवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे चकरी झूले का गेट अचानक खुल जाने से उस पर सवार कई युवक नीचे गिर पड़े। हादसे में 10 साल के बच्चा समेत करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनुआर गांव निवासी राकेश बिंद के पुत्र धीरज कुमार, श्वेताव सिंह पति पंकज सिंह, सीमा सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और मेले में मौजूद कर्मियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

धीरज कुमार का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं अन्य घायलों को शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चकरी का गेट खुल जाने के कारण यह हादसा हुआ है। झूले पर सवार लोग अचानक नीचे गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए।

हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेले में लगे सभी झूलों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

यह भी पढ़े

समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या

हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी

बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

बीडीओ ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया  सम्मानित

राहुल गांधी के अपने से कैसे छिनी केरल CM की कुर्सी?

सीबीआई ने नीट मामले में पूरे रैकेट का किया भंडाफोड़

Leave a Reply

error: Content is protected !!