डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी
रक्सौल के बाद अब सिकरहना एसडीपीओ का भी निलंबन तय,
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पुलिस महकमे में एक अधिकारी ऐसे भी हैं, जो इन दिनों अपने विभाग को सुधारने में लगे हैं. जिनके नाम पर मोतिहारी, बेतिया से लेकर बगहा तक के थाना अध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक थर-थर कांपते हैं. जिन्होंने ना सिर्फ करीब 20 थानाध्यक्ष पर सीधी कार्रवाई की है, बल्कि उनके रिपोर्ट पर रक्सौल के एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार निलम्बित भी हो चुके हैं. हाल में उन्होंने रिश्वत के आरोप में चौतरवा के थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए आईओ श्वेता और एक सिपाही पर एफआईआर दर्ज कराई है.
हम बात कर रहे हैं डीआईजी हरिकिशोर राय की, जिनके नाम से आजकल पुलिसवाले ही कांपने लगे हैं. डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर अब मोतिहारी के सिकरहना एसडीपीओ आ गए हैं. उनके खिलाफ डीआईजी ने जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दिया है. माना जा रहा है कि रक्सौल के तत्कालीन एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार की तरह सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर का भी निलंबन तय है. सिकरहना के डीएसपी पर क्या हैं आरोप? सिकरहना के डीएसपी उदय शंकर पर कई गंभीर आरोप लगे हैं.
इनमें तस्करी, सुपरविजन में पैसा लेने, पक्षपात करने, ढाका के पचपकड़ी में निकले कलश यात्रा के दौरान माकूल तैयारी नहीं करना, कलश यात्रा के दौरान बिगड़े हालात पर लापरवाही, उर्वरक के तस्करी मामले में छापेमारी के दौरान लापरवाही के साथ संलिप्तता के भी आरोप हैं.डीआईजी की कारवाई सिकरहना एसडीपीओ पर लगे तमाम आरोपों की जांच डीआईजी हरिकिशोर राय ने की और सारे आरोपों को सही पाया है.
डीआईजी ने रिपोर्ट करने से पहले दो बार नोटिस देकर सिकरहना के एसडीपीओ उदय शंकर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था पर एसडीपीओ उदय शंकर ने अपना पक्ष नहीं रखा था. अब डीआईजी हरिकिशोर राय ने सिकरहना के एसडीपीओ उदय शंकर के खिलाफ कारवाई के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है.माना जा रहा है कि जिस तरह डीआईजी की रिपोर्ट पर रक्सौल के तत्कालीन एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार निलम्बित हुए थे, वैसा ही हाल सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर का न हो जाए.
यह भी पढ़े
वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना
बीडीओ ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
