Headlines

समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या

एक बाइक पर सवार होकर आए थे दो बदमाश

सीने में बुलेट दागकर हुए फरार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के समस्तीपुर जिला के ताजपुर में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने गैराज संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गांधी चौक के पास एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने गैराज संचालक के सीने में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद चकसिकंदर रोड की ओर फरार हो गए।

 

मृतक गैराज संचालक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के देवकी सहनी के बेटे 22 साल के संजीव कुमार सहनी के रूप में की गई है। वारदात की सूचना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने तत्काल अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। घटना के संबंध में बताया गया कि संजीव अपने गैरेज पर काम कर रहा था।

 

इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा संजीव के पास पहुंचा और उसके नजदीक पहुंचकर सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए, उधर, गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुटी। लोगों ने तत्काल वारदात की सूचना पुलिस को दी।

 

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव को ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजन से बातचीत कर मामले की छानबीन में जुटी है।

 

एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास गैराज संचालक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली है। ताजपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़े

डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी

बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

बीडीओ ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया  सम्मानित

राहुल गांधी के अपने से कैसे छिनी केरल CM की कुर्सी?

सीबीआई ने नीट मामले में पूरे रैकेट का किया भंडाफोड़

Leave a Reply

error: Content is protected !!