Headlines

नौतन थाना पुलिस ने स्‍कार्पियों से 810 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नौतन थाना पुलिस ने स्‍कार्पियों से 810 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के नौतन थाना को शनिवार को गुप्त सूचना मिली की शाहपुर छितवन की तरफ सें एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो आ रहा है जिसमें अवैध शराब है जो शाहपुर पुल के रास्ते मढ़िया मोड़ की तरफ जाने वाला है। उक्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुये नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर नहर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

वाहन चेकिंग को देख संदिग्ध स्कॉर्पियो घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से वाहन चालक सहित पकड़ लिया गया। जॉच एवं तलाशी के क्रम स्कॉर्पियो से कुल 810 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।

उक्त व्यक्ति से पुछताछ के क्रम में वह अपना नाम सचिन कुमार साह, पिता-रोहित साह, साकिन-इमलौली, थाना-मैरवा, जिला-सिवान बताया।

 

इस संबंध में नौतन थाना में वि.म.नि.उ. अधि. के अन्तर्गत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू लागातार छापामारी की जा रही है। नशे के विरुद्ध सिवान पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है।

 

यदि अवैध शराब, स्मैक, गांजा एवं ड्रग्स की तस्करी, अवैध निर्माण, क्रय-विक्रय या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607/9031832789 पर सूचित करें। कृपया सूचना दें, सहयोग करें ताकि समाज को नशा माफियाओं से सुरक्षित रखा जा सके। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- सचिन कुमार साह, पिता-रोहित साह, साकिन-इमलौली, थाना-मैरवा, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणीः- 1. देशी शराब-810 लीटर 2. स्कॉर्पियो-01 ➤ टीम में शमिल सदस्यः- 1. पु.अ.नि. जितमोहन कुमार, थानाध्यक्ष, नौतन एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!