जीरादेई ज्वेलरी लूटकांड का अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

रविवार को सूचना प्राप्त हई कि एक फरार अपराधी उत्तर प्रदेश की तरफ से अपने घर जा रहा है। उक्त सूचना पर सिवान जिला के मैरवा थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच के दौरान बेदौली मोड़ स्थित छठ घाट के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम को देखते ही उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं अपराधी को नियंत्रित करने हेतु जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई।
घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सरकारी सुरक्षा के बीच पीएमसीएच, पटना भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल अभियुक्त की पहचान अंकित सिंह, पिता श्री निवास सिंह, निवासी चांदपुर, थाना-सिसवन, जिला- सिवान के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दिनांक 06.05.2026 को जीरादेई थाना क्षेत्र अंतर्गत जामापुर बाजार स्थित ‘ओम साई बर्तन एवं ज्वेलर्स” दुकान में हुई लूट की घटना में उक्त अभियुक्त की संलिप्तता रही है। उक्त घटना के दौरान अपराधियों द्वारा कुल 04 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें 03 राउंड दुकान के अंदर एवं 01 राउंड दुकान के बाहर मोटरसाइकिल लूटने के क्रम में चलाई गई थी।
घटना में लूटी गई मोटरसाइकिल को घटनास्थल से जप्त किया गया है तथा 01 गोली लोडेड देशी पिस्टल एवं 02 खोखा भी बरामद किया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध रसूलपुर थाना, मांझी थाना, रघुनाथपुर थाना एवं जीरादेई थाना में लगभग आधा दर्जन सी.एस.पी. एवं ज्वेलरी लूटकांड से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज है। मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े
राजस्व कर्मचारी गोली कांड के मामले में सारण पुलिस पहुंची अंचल कार्यालय
सड़क हादसा में ग्रामीणआवास सहायक की मौत
राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल
Raghunathpur: भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह
