आंदर पुलिस एवं वाहन पर हमला करने में संलिप्त पांच अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के आंदर थानान्तर्गत पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने एवं पुलिसकर्मी तथा पुलिस वाहन पर हमला करने में संलिप्त 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह में आंदर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसनपुरवा निवासी वृद्ध महिला पनमती देवी, पति-कन्हैया यादव, साकिन हसनपुरवा, थाना आंदर, जिला सिवान की फांसी लगने से मृत्यु हो गई है, तथा ग्रामीणों द्वारा मृतका के पुत्र एवं पुत्रवधू पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
सूचना प्राप्त होते ही आंदर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया गया तथा विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सदर अस्पताल, सिवान में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर मृतका के पुत्र एवं पुत्रवधू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
घटना के उपरांत कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, जिससे इनको खतरा हो सकता था। विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस वाहन पर हमला किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बिहार पुलिस इस संबंध में आंदर थाना द्वारा धारा
191(2)/191(3)/126(2)/115(2)/118(1)/109/121(1)/121(2)/132/324(2)/352/351(2) बी.एन.एस. के तहत 73 नामजद एवं 100 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया है। कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्त में . श्रीराम भगत, पिता- जयकिशुन भगत, साकिन-हसनपूरवा, थाना-आंदर, जिला-सिवान। 2. व्यास महतो, पिता-स्व० मिश्री महतो साकिन-हसनपूरवा, थाना-आंदर, जिला-सिवान। 3. रामाश्रय चौधरी, पिता-स्व० श्यामबहादुर चौधरी, साकिन-हसनपूरवा, थाना-आंदर, जिला-सिवान। 4. करण कुमार, पिता-मोतीलाल महतो, साकिन-हसनपूरवा, थाना-आंदर, जिला-सिवान। 5. गौतम कुमार महतो, पिता-धनेश महतो, साकिन हसनपूरवा, थाना-आंदर, जिला-सिवान। छापेमारी टीम में पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, आंदर थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े
सड़क हादसा में ग्रामीणआवास सहायक की मौत
विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन तक 50 मैच संपन्न
बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने हजारों चिकित्सक के साथ किया महासम्मेलन
जीरादेई ज्वेलरी लूटकांड का अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
