बड़हरिया में 102 पुड़िया (44.70 ग्राम) स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थाना पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली की बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलूआ कच्ची नहर रोड़ पर एक व्यक्ति द्वारा स्मैक की खरीद बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुये बड़हरिया थाना पुलिस टीम जैसे ही बताये हुये जगह पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
उक्त व्यक्ति से पुछ-ताछ के क्रम में वह अपना नाम 1. मो जिशान, पिता- निजामुद्दीन साह, साकिन-सफी छपरा, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान बताया। तलाशी के क्रम में इसके पास से 102 पुड़िया (44.70 ग्राम) स्मैक बरामद किया गया।
इस संबंध में बड़हरिया थाना में एन.डी.पी.एस अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- मो० जिशान, पिता- निजामुद्दीन साह, साकिन-सफी छपरा, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणी:- बिहार पुलिस 1. स्मैक-102 पुड़िया (44.70 ग्राम) 2. मोटरसाईकिल-01 > टीम में शामिल सदस्यः- पु.नि. छोटन कुमार, थानाध्यक्ष, बड़हरिया एवं थाना अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़े
सड़क हादसा में ग्रामीणआवास सहायक की मौत
विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन तक 50 मैच संपन्न
बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने हजारों चिकित्सक के साथ किया महासम्मेलन
जीरादेई ज्वेलरी लूटकांड का अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
