सड़क हादसे में मृत आवास सहायक के आश्रितों से मिल सांसद ने दी सांत्वना
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

सोमवार को भगवानपुर बाजार निवासी व्यवसाई सूर्यदेव प्रसाद के पुत्र लकड़ी नवीगंज प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक अनिल कुमार की मौत एनएच 331 पर पीपरा गांव के समीप निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के पास किसी वाहन से धक्का मारने से हुई मौत के खबर पर प्रभावित परिवार से मिलकर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सांत्वना दी ।
इस अवसर पर सांसद ने सारण एसपी से भी बात कर ट्रकों के रफ्तार पर नियंत्रण , उप चालक के बिना ट्रक चलाने पर आर्थिक दंड , प्रेशर हॉर्न नहीं बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया । इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आवास सहायक के पिता सूर्यदेव प्रसाद को सांत्वना देते हुए हर तरह के सहयोग करने का आश्वासन भी दिया । स्थानीय लोगो ने सांसद को एक आवेदन देकर परिवहन विभाग पूरी तरह से निरंकुश होने का आरोप लगाया ।
कम उम्र के चालकों के द्वारा बड़ी वाहन चलाने पर अंकुश लगाने तथा सड़क पर खास कर बाजार में स्पीड ब्रेकर लगवाने फोर लेन प्रस्तावित मार्ग का स्वागत भी किया लेकिन बाजार में बाई पास मार्ग की भी मांग की । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, अवधेश पांडेय , सूजित पांडेय , जितेंद्र सिंह , बिरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
बिहार की बिजली जरूरत को पूरा कर रही एनटीपीसी की नबीनगर परियोजना : एल के बेहेरा
साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्रीनाथ सिंह बौद्ध बने प्रेरणा स्रोत
धर्मपुर जफर व बसन्तपुर पंचायत में जनकल्याण योजना शिविर का आयोजन, 16 विभागों ने सुनीं समस्याएं
