Headlines

कलश यात्रा के साथ श्रीशतचण्डी महायज्ञ प्रारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीशतचण्डी महायज्ञ प्रारंभ

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के निरखापुर- साईपुर , नवका टोला , तीन मुहानी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्री शतचण्डी महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं युवतियां शामिल हुईं। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय नारों, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।

 

श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण गांव का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
कलश यात्रा हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर साईपुर, चटया होते हुए जई छपरा स्थित सरयू नदी घाट पहुंची। वहां वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। श्रद्धालु महिलाओं ने नदी से पवित्र जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः जयकारों के साथ यज्ञमंड स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलशों की स्थापना की गई।

महायज्ञ को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करना है।
इस महायज्ञ के यज्ञ-यजमान हरदीया मिश्रा, मिथिलेश कुमार मिश्रा एवं अराधना मिश्रा हैं। वहीं यज्ञाध्यक्ष के रूप में रामनारायण दास महाराज की उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यज्ञाचार्य बसंत कुमार मिश्रा उर्फ दिलदार बाबा वैदिक विधि से अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। कथा-वाचन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कथावाचक अरविन्द द्विवेदी निभाएंगे।

आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को मंडप पूजन, 20 मई को पूजन एवं आरती, 21 मई को अरणी मंथन तथा 22 मई से 25 मई तक पूजन एवं स्वाहाकार कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 26 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा-प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े

कोचिंग सेंटर के छत पर सुतली बम फेकनेवाला अभियुक्‍त गिरफ्तार

बड़हरिया में 102 पुड़िया (44.70 ग्राम) स्मैक के साथ एक अभियुक्त  गिरफ्तार

आंदर पुलिस एवं वाहन पर हमला करने में संलिप्‍त पांच अभियुक्‍त गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!